ब्रेकिंग
बेटी की शाही शादी में अनंत सिंह का जलवा, भगवा गमछा लहराकर भीड़ का किया स्वागत, विधानसभा अध्यक्ष ने दी बधाई ✦पुष्कर मेले में छाई 2 फीट की भैंस पिंकी, मालिक ने रखी 1 करोड़ रुपये कीमत, देखने के लिए उमड़ी भीड़✦देव दीपावली पर बक्सर के रामरेखा घाट पर भव्य गंगा महाआरती, राजकुमार चौबे बोले- राष्ट्रीय स्तर पर स्थापित हो बक्सर की पहचान✦अनंत सिंह की बेटी की शादी में उमड़ा जनसैलाब, जाम में फंसे मंत्री रामकृपाल यादव, खेत के रास्ते शादी समारोह में पहुंचे✦अनंत सिंह की बेटी शिवांगी की शादी में उमड़ा जनसैलाब, डिफेंडर कार से बारात लेकर पहुंचे दूल्हा ऋषिकेश, जयमाल की तैयारी✦बेटी की शाही शादी में अनंत सिंह का जलवा, भगवा गमछा लहराकर भीड़ का किया स्वागत, विधानसभा अध्यक्ष ने दी बधाई ✦पुष्कर मेले में छाई 2 फीट की भैंस पिंकी, मालिक ने रखी 1 करोड़ रुपये कीमत, देखने के लिए उमड़ी भीड़✦देव दीपावली पर बक्सर के रामरेखा घाट पर भव्य गंगा महाआरती, राजकुमार चौबे बोले- राष्ट्रीय स्तर पर स्थापित हो बक्सर की पहचान✦अनंत सिंह की बेटी की शादी में उमड़ा जनसैलाब, जाम में फंसे मंत्री रामकृपाल यादव, खेत के रास्ते शादी समारोह में पहुंचे✦अनंत सिंह की बेटी शिवांगी की शादी में उमड़ा जनसैलाब, डिफेंडर कार से बारात लेकर पहुंचे दूल्हा ऋषिकेश, जयमाल की तैयारी

शराब की होम डिलीवरी: बिहार के पड़ोसी सूबे झारखंड में सरकार घर तक पहुंचायेगी शराब, राजस्व बढ़ाने के लिए लिया गया फैसला

DESK: बिहार में शराब की होम डिलेवरी को लेकर कई तरह की बातें आती रहती हैं. लेकिन पड़ोसी राज्य झारखंड में अब राज्य सरकार लोगों के घऱ तक शराब पहुंचवायेगी. झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार

शराब की होम डिलीवरी: बिहार के पड़ोसी सूबे झारखंड में सरकार घर तक पहुंचायेगी शराब, राजस्व बढ़ाने के लिए लिया गया फैसला
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DESK: बिहार में शराब की होम डिलेवरी को लेकर कई तरह की बातें आती रहती हैं. लेकिन पड़ोसी राज्य झारखंड में अब राज्य सरकार लोगों के घऱ तक शराब पहुंचवायेगी. झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार ने शराब से राजस्व बढाने के लिए कई फैसले लिये हैं.


दरअसल झारखंड सरकार ने दो महीने बाद शुरू हो गये नये वित्तीय वर्ष में शराब से ज्यादा राजस्व कमाने की योजना पर काम शुरू कर दिया है. इसी योजना के तहत खुदरा दुकानों में लोगों को शराब तो मिलेगी ही, इसके साथ-साथ होम डिलीवरी भी होगी. 


हेमंत सोरेन सरकार ने शराब के राजस्व में इजाफा के लिए छत्तीसगढ़ राज्य कॉरपोरेशन लिमिटेड के साथ एमओयू किया है. छत्तीसगढ़ सरकार की इस एजेंसी को ही झारखंड के उत्पाद विभाग की नई नियमावली तैयार करने का जिम्मा दिया गया है. इस एजेंसी को ही होम डिलीवरी शुरू कराने की भी जिम्मेदारी दी जाएगी. लोगों को शराब की होम डिलीवरी के लिए अलग से एप भी डेवलप किया जाएगा.


झारखंड सरकार शराब बिक्री से सही तरीके से राजस्व नहीं आने से परेशान थी. सरकार ने कई स्तर पर इसकी समीक्षा करने के बाद छत्तीसगढ सरकार की एजेंसी से संपर्क साधा. झारखंड में छत्तीसगढ़ की तर्ज पर शराब की बिक्री करने का फैसला लिया गया. सरकार ने तय किया कि अवैध शराब के कारोबार को रोका जाये और लोगों तक वैध शराब पहुंचायी जाये. जिससे सरकार को सही तरीके से राजस्व की वसूली हो सके. 


झारखंड में अब शराब बिक्री की सारी प्रक्रिया ऑनलाइन होगी. उत्पाद विभाग राजस्व चोरी रोकने के लिए प्रतिमाह शराब दुकानों का ऑडिट करेगा. खुदरा शराब दुकानों से शराब खरीदने, ड्यूटी व फीस के भुगतान के लिए नए सिरे से आईटी व्यवस्था दुरूस्त की जाएगी.