ब्रेकिंग
पटना में घर के अंदर चल रही थी नकली शराब की फैक्ट्री, छापेमारी में मशीन से हजारों बोतल तक बरामदनंदीग्राम के बाद रेजीनगर में भी उपचुनाव से पहले ममता बनर्जी को झटका, उम्मीदवार ने वापस लिया नामांकन 72 घंटे से पहले ही जला दिया युवक का शव, पटना पुलिस के दो लापरवाह पुलिसकर्मियों पर गिरी गाजसवारी के बहाने बड़ा खेल! ऑटो में महिलाओं को निशाना बनाने वाली 3 शातिर महिला चोर गिरफ्तार, पुलिस के हत्थे चढ़ा गैंगविश्वकर्मा पूजा या बार बालाओं का डांस? सरकारी सामुदायिक भवन में अश्लील ठुमकों का VIDEO वायरल, उठे बड़े सवालपटना में घर के अंदर चल रही थी नकली शराब की फैक्ट्री, छापेमारी में मशीन से हजारों बोतल तक बरामदनंदीग्राम के बाद रेजीनगर में भी उपचुनाव से पहले ममता बनर्जी को झटका, उम्मीदवार ने वापस लिया नामांकन 72 घंटे से पहले ही जला दिया युवक का शव, पटना पुलिस के दो लापरवाह पुलिसकर्मियों पर गिरी गाजसवारी के बहाने बड़ा खेल! ऑटो में महिलाओं को निशाना बनाने वाली 3 शातिर महिला चोर गिरफ्तार, पुलिस के हत्थे चढ़ा गैंगविश्वकर्मा पूजा या बार बालाओं का डांस? सरकारी सामुदायिक भवन में अश्लील ठुमकों का VIDEO वायरल, उठे बड़े सवाल

Train Derailed: झारखंड में बड़ा रेल हादसा टला, पत्थर लदी मालगाड़ी हुई बेपटरी, 18 बोगियां पटरी से उतरीं

Train Derailed: झारखंड के साहिबगंज में पत्थर लदी मालगाड़ी के बेपटरी होने से बड़ा हादसा टल गया. मालगाड़ी की 18 बोगियां पटरी से उतर गईं हैं. इस घटना में रेलवे को लाखों रुपए का नुकसान हुआ है.

Train Derailed
© google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Train Derailed: झारखंड के साहिबगंज जिले में गुरुवार की सुबह एक बड़ा रेल हादसा टल गया। बरहरवा रेलवे लोडिंग पॉइंट पर पत्थर लदी मालगाड़ी अचानक बेपटरी हो गई। हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ, लेकिन रेलवे को लाखों रुपए का नुकसान हुआ है।


घटना मालदा रेल मंडल के अंतर्गत बरहरवा लोडिंग पॉइंट की है। जानकारी के अनुसार, पत्थर से लदी मालगाड़ी की करीब 18 बोगियां पटरी से उतरकर नीचे गिर गईं। हादसे की जानकारी मिलते ही आरपीएफ, स्टेशन प्रबंधक और मालदा डीआरएम ऑफिस के वरीय अधिकारी मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गए हैं।


रेल प्रशासन द्वारा क्षति का आकलन किया जा रहा है। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, इस दुर्घटना से रेल यातायात पर फिलहाल कोई बड़ा असर नहीं पड़ा है, लेकिन मरम्मत कार्य तेजी से किया जा रहा है। गनीमत की बात रही की हादसा मालगाड़ी के साथ हुआ है अगर कोई पैसेंजर ट्रेन होती तो भारी नुकसान हो सकता था।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता