ब्रेकिंग
‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में

रांची में इलेक्ट्रिक स्कूटी चार्ज करते वक्त लगी आग, पूरा घर जलकर राख

रांची के मेन रोड में होटल केन के पास एक घर में इलेक्ट्रिक स्कूटी चार्ज करते समय भीषण आग लग गई। आग ने पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया। हालांकि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ।

JHARKHAND NEWS
ई-व्हीकल की सुरक्षा पर सवाल
© google
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

RANCHI: झारखंड की राजधानी रांची में बुधवार सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जब मेन रोड स्थित होटल केन के पास एक घर में इलेक्ट्रिक स्कूटी चार्जिंग के दौरान भीषण आग लग गई। धीरे-धीरे आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। अगलगी की इस घटना में पूरा घर जलकर खाक हो गया। आग की लपटे फैलने लगी और पास खड़ी एक ई-रिक्शा को अपने आगोश में ले लिया। वह भी जलकर नष्ट हो गया। अगलगी की इस भीषण घटना में भारी नुकसान हुआ है लेकिन राहत की बात यह रही कि किसी तरह के जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है। 


स्कूटी चार्जिंग के दौरान लगी आग

मिली जानकारी के अनुसार, घर के अंदर इलेक्ट्रिक स्कूटी को चार्ज किया जा रहा था, तभी अचानक स्कूटी से चिंगारी निकलने लगी। कुछ ही मिनटों में आग ने विकराल रूप ले लिया और पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि घर के पास खड़ा ई-रिक्शा भी जल कर खाक हो गया।


फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया

आग लगते ही इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने इस बात की सूचना फायर ब्रिगेड को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड के टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग को बुझाने के लिए कई दमकल को मौके पर बुलाया गया था। अगलगी की घटना को देख लोग भी हैरान रह गये जब उन्हें पता चला कि इलेक्ट्रिक स्कूटी के चलते यह आग लगी है। 


अगलगी से भारी नुकसान

यह आग योहन सुलेमान नामक व्यक्ति के घर में लगी थी। आग ने घर का सारा फर्नीचर, इलेक्ट्रॉनिक सामान, दस्तावेज और ई-रिक्शा को राख में बदल दिया। फिलहाल आग लगने के कारणों की पूरी जांच की जा रही है, हालांकि प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार, इलेक्ट्रिक स्कूटी की बैटरी में शॉर्ट सर्किट को मुख्य कारण माना जा रहा है।


बढ़ते ई-व्हीकल हादसे चिंता का विषय

हाल के महीनों में देशभर में इलेक्ट्रिक स्कूटी और बैटरी वाले वाहनों से जुड़ी आग लगने की घटनाएं तेजी से बढ़ी हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि ई-व्हीकल्स की चार्जिंग के दौरान सावधानी बरतना अत्यंत आवश्यक है। गर्मी के मौसम में यह खतरा और बढ़ जाता है। ऐसे में यदि आपके पास भी इलेक्ट्रिक स्कूटी है तो चार्जिंग के वक्त जरूरी सावधानी बरतें और इस तरह की घटना होने से बचाए. 


टैग्स