ब्रेकिंग
बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल

DJ की तेज आवाज से 2 माह की बच्ची की मौत, ऑपरेटर और आयोजक के खिलाफ लोगों में आक्रोश

डीजे की तेज आवाज के चलते दो माह की मासूम बच्ची सोनाक्षी की मौत हो गई। परिजनों ने कम आवाज में डीजे बजाने की अपील की थी लेकिन लोग नहीं माने और हार्ट अटैक से बच्ची की जान चली गयी।

JHARKHAND
दोषियों पर कार्रवाई की मांग
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

RANCHI: आजकल हरेक फंक्शन में डीजे बुक किया जाता है। शादी विवाह हो या फिर इंगेजमेंट या सालगिरह या फिर बर्थडे डीजे बजाने का बस बहाना चाहिए। अब तो शव यात्रा में भी लोग डीजे बुक करने लगे हैं। जिनकी मौत 60 साल से ज्यादा उम्र में होती है तब परिजन शव यात्रा में ऊंट,हाथी, घोड़े और डीजे तक बजवाते हैं। मानो डीजे बजाना एक फैशन हो गया हो। 


डीजे की तेज आवाज किसी को अच्छा लगता है तो किसी को कानफाड़ू आवाज से बड़ी परेशानी होती है। डीजे की लाउड आवाज से दिल की धड़कन तक बढ़ जाती है और लोगों की मौत भी हार्ट अटैक से हो जाती है। ताजा मामला झारखंड की राजधानी रांची से सामने आई है जहां डीजे की तेज आवास ने दो माह की बच्ची की जान ले ली। विश्वकर्मा पूजा पर डीजे बुक किया गया था और उसे लाउड आवाज में बजाया जा रहा था।


 परिजनों ने आवाज और बास कम करने की अपील पूजा के आयोजकों से भी की लेकिन उन्होंने उनकी बातें नहीं सुनी और तेज आवाज में डीजे रातभर बजाते रहे और उनके इस रवैय्ये के चलते मासूम बच्ची की मौत हो गयी। रांची के चान्हो प्रखंड के पाटुक बाजोटोली में एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। यहां डीजे की तेज आवाज के कारण दो माह की बच्ची सोनाक्षी कुमारी की मौत हो गई।


बच्ची के पिता बंधन लोहरा ने थाना में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर बुधवार, 17 सितंबर से ही उनके घर के पास तेज आवाज में डीजे बजाया जा रहा था। लगातार शोर से घर के बड़े-बुजुर्ग और बच्चे परेशान थे। इस दौरान मासूम सोनाक्षी भी पूरी रात बेचैन होकर रोती रही।


 परिजनों ने पूजा आयोजकों से कई बार डीजे की आवाज कम करने का अनुरोध किया, लेकिन उनकी बात को नजरअंदाज कर दिया गया। गुरुवार सुबह करीब पांच बजे बच्ची की हालत बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई। आशंका जताई जा रही है कि तेज आवाज के तनाव से उसे हृदयाघात हुआ। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश है। उन्होंने गहरा दुख जताते हुए डीजे की आवाज को नियंत्रित करने और जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग की है।