ब्रेकिंग
मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश

हेमंत के शपथ लेने से पहले नक्सलियों ने मचाया उत्पात, हॉस्पिटल को डायनामाइट से उड़ाया

RANCHI: हेमंत सोरेन के शपथ लेने से पहले ही नक्सलियों ने उत्पात मचाया है. निर्माणाधिन हॉस्पिटल भवन को डायनामाइट से उड़ाया दिया है. यह घटना खूंटी जिले के अड़की थाना क्षेत्र स्थि

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

RANCHI: हेमंत सोरेन के शपथ लेने से पहले ही नक्सलियों ने उत्पात मचाया है. निर्माणाधिन हॉस्पिटल भवन को डायनामाइट से उड़ाया दिया है. यह घटना खूंटी जिले के अड़की थाना क्षेत्र स्थित सेल्दा गांव की है. हेमंत ने आज झारखंड के सीएम पद की शपथ ली हैं. इससे पहले भी वह यह पद संभाल चुके हैं.

हेमंत सरकार में रामेश्वर उरांव ने ली मंत्री पद की शपथ, डीआईजी के पद से इस्तीफा देकर आए थे राजनीति में

कई जगहों पर चिपकाया पोस्टर

नक्सलियों ने हॉस्पिटल उड़ाने के बाद गांव में कई जगहों पर पोस्टर चिपकाया है. पोस्टर पर लिखा है कि गांव के स्कूल से पुलिस कैंप को हटाया जाए. घटना के बाद पुलिस नक्सलियों के खिलाफ सर्च अभियान चला रही है. लेकिन अभी तक कोई सफलता हाथ नहीं लगी हैं. 17 दिसंबर को भी नक्सलियों ने एटकेडीह में 35 लाख रुपए के लागत से बने सामुदायिक भवन को उड़ाया दिया था. 

गांव में पुलिस कैंप फिर दिया घटना को अंजाम

घटना के बारे में बताया जा रहा है कि सेल्दा गांव में स्कूल में पुलिस का कैंप भी हैं. फिर भी नक्सलियों ने इस घटना को अंजाम दिया था. लेकिन सवाल भी उठ रहा है कि यहां पुलिसकर्मियों के रहते यह कैसे नक्सली घटना को अंजाम दे दिए. बता दें कि झारखंड विधानसभा चुनाव में नक्सलियों को जमीन के 20 फीट नीचे करने की बात भाजपा के कई नेता करते थे  लेकिन नक्सलियों ने आज उत्पात मचाकर अहसास दिला दिया कि वह झारखंड में एक्टिव है.



टैग्स