ब्रेकिंग
Bihar News : अनंत सिंह की बेटी शिवांगी की शादी में क्या-क्या हुआ? ऋषिकेश के साथ सात फेरे, नदवां में शाही जश्न और दिग्गजों का जमावड़ा✦PMCH में जूनियर डॉक्टरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल, MICU में तीमारदार से विवाद के बाद भड़का आक्रोश; सुरक्षा समेत 7 मांगें✦आखिरी वीडियो कॉल पर हंस रहे थे सारण के BSF जवान देवानंद मांझी, कुछ सेकंड बाद मिली शहादत की खबर; बहन की शादी का सपना रह गया अधूरा✦बेटी की शाही शादी में अनंत सिंह का जलवा, भगवा गमछा लहराकर भीड़ का किया स्वागत, विधानसभा अध्यक्ष ने दी बधाई ✦पुष्कर मेले में छाई 2 फीट की भैंस पिंकी, मालिक ने रखी 1 करोड़ रुपये कीमत, देखने के लिए उमड़ी भीड़✦Bihar News : अनंत सिंह की बेटी शिवांगी की शादी में क्या-क्या हुआ? ऋषिकेश के साथ सात फेरे, नदवां में शाही जश्न और दिग्गजों का जमावड़ा✦PMCH में जूनियर डॉक्टरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल, MICU में तीमारदार से विवाद के बाद भड़का आक्रोश; सुरक्षा समेत 7 मांगें✦आखिरी वीडियो कॉल पर हंस रहे थे सारण के BSF जवान देवानंद मांझी, कुछ सेकंड बाद मिली शहादत की खबर; बहन की शादी का सपना रह गया अधूरा✦बेटी की शाही शादी में अनंत सिंह का जलवा, भगवा गमछा लहराकर भीड़ का किया स्वागत, विधानसभा अध्यक्ष ने दी बधाई ✦पुष्कर मेले में छाई 2 फीट की भैंस पिंकी, मालिक ने रखी 1 करोड़ रुपये कीमत, देखने के लिए उमड़ी भीड़

लालू यादव को पैरोल पर छोड़ेगी झारखंड सरकार, हेमंत सरकार के मंत्री का बड़ा बयान

RANCHI : चारा घोटाला मामले में सजायाफ्ता आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को झारखंड सरकार पैरोल पर रिहा करेगी। लालू यादव को पैरोल पर रिहा किए जाने की चर्चा लंबे अरसे से चल रही

FirstBihar
Santosh Singh
2 मिनट

RANCHI : चारा घोटाला मामले में सजायाफ्ता आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को झारखंड सरकार पैरोल पर रिहा करेगी। लालू यादव को पैरोल पर रिहा किए जाने की चर्चा लंबे अरसे से चल रही है लेकिन झारखंड सरकार के अधिकारियों ने इस मामले पर अब तक कोई ठोस पहल नहीं की। अब हेमंत सरकार के मंत्री बादल पत्रलेख ने कहा है कि लालू यादव को पैरोल पर छोड़ा जाएगा। 


झारखंड के कृषि मंत्री बादल पत्रलेख ने कहा है कि उनकी सरकार लालू यादव को पैरोल पर रिहा किए जाने को लेकर गंभीरता से विचार कर रही है। बादल पत्रलेख ने कहा है कि लालू यादव की उम्र 70 साल से ज्यादा है और कोरोना संक्रमण के खतरे को देखते हुए लालू यादव की सेहत के साथ समझौता नहीं किया जा सकता। मंत्री बादल पत्रलेख ने कहा है कि रविवार को होने वाली राज्य कैबिनेट की बैठक में वह इस मामले को रखेंगे उन्होंने कहा है कि इस मामले पर उनकी बात मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से हो चुकी है। 


बादल पत्रलेख कांग्रेस के नेता हैं और वह जरमुंडी विधानसभा क्षेत्र से चुनाव जीतकर हेमंत सरकार में कृषि मंत्री बने हैं। मंत्री बादल पत्रलेख ने कहा है कि सुप्रीम कोर्ट ने जेल में बंद ऐसे कैदियों को पैरोल पर छोड़ने को कहा है जिनकी सेहत को खतरा हो सकता है। ऐसे में लालू यादव की स्थितियों को देखते हुए उन्हें भी पैरोल पर रिहा किया जाएगा।

टैग्स