ब्रेकिंग
Success Story: बचपन में उठा पिता का साया, मां ने बकरियां पालकर पढ़ाया... बेटे ने मेहनत के दम पर IAS बनकर बदल दी परिवार की किस्मतशिक्षक हत्याकांड का मुख्य आरोपी पूर्व प्रमुख गिरफ्तार, टीचर को अगवा कर पीट-पीटकर ले ली थी जानमालिक ने किया अपमान सैलरी से 10 हजार काटा, बदले की आग में स्टाफ ने 24 करोड़ का माल फूंक डाला ‘अब तेजस्वी यादव कहेंगे कि सम्राट चौधरी ने उनके भाई को ठोकवा दिया’, जमुई कांड के आरोपी नंदन यादव के एनकाउंटर पर मांझी का तंज4 जोड़ी सलवार-कमीज, आंखों में IPS बनने का सपना... बर्तन धोकर चलाया खर्च, किसान की बेटी ने ऐसे लिखी अपनी सफलता की कहानीSuccess Story: बचपन में उठा पिता का साया, मां ने बकरियां पालकर पढ़ाया... बेटे ने मेहनत के दम पर IAS बनकर बदल दी परिवार की किस्मतशिक्षक हत्याकांड का मुख्य आरोपी पूर्व प्रमुख गिरफ्तार, टीचर को अगवा कर पीट-पीटकर ले ली थी जानमालिक ने किया अपमान सैलरी से 10 हजार काटा, बदले की आग में स्टाफ ने 24 करोड़ का माल फूंक डाला ‘अब तेजस्वी यादव कहेंगे कि सम्राट चौधरी ने उनके भाई को ठोकवा दिया’, जमुई कांड के आरोपी नंदन यादव के एनकाउंटर पर मांझी का तंज4 जोड़ी सलवार-कमीज, आंखों में IPS बनने का सपना... बर्तन धोकर चलाया खर्च, किसान की बेटी ने ऐसे लिखी अपनी सफलता की कहानी

Jharkhand Crime: झारखंड में पत्नी ने की पति की हत्या, वजह जान रह जाएंगे हैरान

पाकुड़ जिले के हिरणपुर थाना क्षेत्र में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां मामूली विवाद के बाद एक महिला ने अपने पति की हत्या कर दी। घटना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Jharkhand Crime
Jharkhand Crime
© Jharkhand Crime
User1
2 मिनट

Jharkhand Crime: पाकुड़ के हिरणपुर थाना क्षेत्र के धरनीपहाड़ गांव में घरेलू विवाद इतना बढ़ गया कि पत्नी ने अपने ही पति की हत्या कर दी। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। वहीं, आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है।


झगड़े ने लिया हिंसक रूप

मृतक की पहचान लोफरा पहाड़िया के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, गुरुवार की शाम लोफरा और उसकी पत्नी कमली पहाड़िन के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ। यह झगड़ा इतना बढ़ गया कि दोनों के बीच हाथापाई होने लगी। इसी दौरान कमली ने अपने पति पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।


शराब पीकर करता था मारपीट

स्थानीय लोगों ने बताया कि लोफरा पहाड़िया अक्सर शराब के नशे में घर आता था और पत्नी के साथ मारपीट करता था। गुरुवार को भी इसी तरह का विवाद हुआ, लेकिन इस बार झगड़ा इतना बढ़ गया कि पत्नी ने उस पर हमला कर दिया। मारपीट के दौरान पति को गंभीर चोट लगी और उसने वहीं दम तोड़ दिया।


पुलिस जांच में जुटी

घटना की सूचना मिलते ही हिरणपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी रंजन कुमार ने बताया कि हत्या के पीछे की असल वजह का पता लगाया जा रहा है। फिलहाल, पुलिस आरोपी पत्नी से पूछताछ कर रही है और मामले की गहराई से जांच की जा रही है।


ग्रामीणों में सनसनी

इस घटना के बाद इलाके में सन्नाटा पसरा हुआ है। ग्रामीणों के अनुसार, पति-पत्नी के बीच विवाद पहले भी होता था, लेकिन किसी ने नहीं सोचा था कि यह झगड़ा हत्या में बदल जाएगा। पुलिस अब पूरे मामले की जांच कर रही है और आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।