ब्रेकिंग
BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦त्योहार से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, सीतामढ़ी में मिठाई और केक की दुकानों पर रेड✦बिहार की बेटी अंजलि का कमाल: मॉस्को में संभाली बड़ी जिम्मेदारी… बनीं देश की पहली महिला सैन्य राजनयिक✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦त्योहार से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, सीतामढ़ी में मिठाई और केक की दुकानों पर रेड✦बिहार की बेटी अंजलि का कमाल: मॉस्को में संभाली बड़ी जिम्मेदारी… बनीं देश की पहली महिला सैन्य राजनयिक

झारखंड चुनाव: मुख्य चुनाव आयुक्त रांची में, सभी दलों के नेताओं और अधिकारियों के साथ करेंगे बैठक

RANCHI: झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर केंद्रीय चुनाव आयोग की टीम दो दिवसीय दौरे पर रांची पहुंची हुई है. टीम के साथ मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा भी हैं. नेताओ

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

RANCHI: झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर केंद्रीय चुनाव आयोग की टीम दो दिवसीय दौरे पर रांची पहुंची हुई है. टीम के साथ मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा भी हैं. 

नेताओं के साथ करेंगे बैठक

विधानसभा चुनाव से पहले सुनील अरोड़ा झारखंड के राजनीतिक दलों के प्रमुखों के साथ आज बैठक करेंगे. बैठक में सभी दलों के नेताओं से सुझाव भी लेंगे. 

झारखंड के अधिकारियों के साथ भी होगी बैठक

नेताओं के साथ बैठक खत्म करने के बाद सुनील अरोड़ा प्रमंडलीय आयुक्तों, आईजी, डीआईजी, उपायुक्तों और सभी जिलों के एसपी के साथ बैठक करेंगे. बैठक में सुरक्षा और तैयारियों की जानकारी लेंगे. 21 नवंबर को रेलवे, एयरपोर्ट, आयकर, वाणिज्यकर, और उत्पाद विभाग के अधिकारियों के साथ अरोड़ा की बैठक होगी. इसके बाद झारखंड के मुख्य सचिव, गृह सचिव और डीजीपी के साथ बैठक होगी. बता दें कि झारखंड के कई जिले नक्सल प्रभावित है. ऐसे में इन जिलों में चुनाव कराना मुश्किल होता है. झारखंड विधानसभा का चुनाव 5 चरण में होने वाला है. पहला चरण का मतदान 13 सीटों पर 30 नवंबर को होने वाला है. झारखंड में मतों की गिनती 23 दिसंबर को होगी.