ब्रेकिंग
मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश

सोमवार से आमने-सामने होंगे CM रघुवर और मंत्री सरयू, नामांकन के बाद एक दूसरे को हराने में लगा देंगे जी जान

JAMSHEDPUR: झारखंड के सीएम रघुवर दास और मंत्री सरयू राय सोमवार से आमने-सामने होंगे. दोनों एक दूसरे के खिलाफ नामांकन करेंगे और एक दूसरे को चुनौती देंगे. सोमवार को नामांकन करने

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

JAMSHEDPUR: झारखंड के सीएम रघुवर दास और मंत्री सरयू राय सोमवार से आमने-सामने होंगे. दोनों एक दूसरे के खिलाफ नामांकन करेंगे और एक दूसरे को चुनौती देंगे. सोमवार को नामांकन करने का अंतिम दिन है. दोनों नेता एक दूसरे को हराने के लिए जी जान लगा देंगे. क्योंकि दोनों की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है.

भारी संख्या में सुरक्षा बल रहेंगे मौजूद

नामांकन के दौरान उपायुक्त और एसडीओ कार्यालय में भारी संख्या में सुरक्षा बल मौजूद रहेंगे. इस दौरान कोई परेशानी न हो इसको लेकर भारी संख्या में सुरक्षा बलों को तैनात किया जाएगा. प्रशासन दोनों के समर्थकों में टक्कर की संभावना को लेकर पहले से ही सतर्क है.

सरयू निर्दलीय लड़ेंगे चुनाव

सरयू राय ने जमशेदपुर पश्चिमी और पूर्वी से निर्दलीय चुनाव लड़ने की घोषणा की है. राय ने का है कि जो लोग भी पार्टी के अंदर उनका टिकट काटने में लगे हुए थे. अब वह मुकाबले के लिए तैयार रहें. वह झारखंड कि राजनीति करते रहे हैं और अपने विरोधियों को करारा जवाब देने का मन उन्होंने बना लिया है.

रघुवर के कारण कटा टिकट

सरयू राय को टिकट नहीं देने का सबसे कारण बताया जा रहा है कि राय और रघुवर का रिश्ता ठीक नहीं रहा है. मंत्री रहते हुए राय ने रघुवर सरकार के गड़बड़ियों का विरोध किया. इस बात से रघुवर भड़के रहते हैं. मौका मिलते ही इस बार सरयू का टिकट रोकवा दिया. जिसके कारण राय ने निर्दलीय चुनाव लड़ने की घोषणा कर दी. इस बार टिकट बंटवारे में रघुवर की खूब चली है और अपने मनपसंद लोगों को टिकट दिलवाया हैं.

टैग्स