ब्रेकिंग
Anant Singh : अनंत सिंह के होने वाले समधी क्यों हुए उन पर फिदा? बोले- जिंदगी में ऐसा हाजिरजवाब आदमी नहीं देखा, शिवांगी की शादी से पहले खोले कई राज✦Bihar News : बिहार की राजनीति में हलचल के बीच एक मंच पर दिखेंगे निशांत कुमार और ललन सिंह, क्या जेडीयू देगी बड़ा संदेश?✦बिहार NDA में सबकुछ ठीक है या अंदरखाने चल रही है खींचतान? संजय झा ने खटपट की खबरों पर दिया बड़ा जवाब; जानिए क्या कहा✦Bihar Teacher News : बिहार में शिक्षकों की पहचान के लिए लागू हुआ नया नियम, अब 23 कोड से होगी पहचान, जानिए BPSC से पंचायत शिक्षक तक किसे मिला कौन-सा कोड?✦Bihar Breaking News : अहले सुबह सब्जी लोड कर रहे थे तीन लोग, तभी काल बनकर आया हाईवा, वार्ड पार्षद समेत दो की दर्दनाक मौत, NH-31 जाम✦Anant Singh : अनंत सिंह के होने वाले समधी क्यों हुए उन पर फिदा? बोले- जिंदगी में ऐसा हाजिरजवाब आदमी नहीं देखा, शिवांगी की शादी से पहले खोले कई राज✦Bihar News : बिहार की राजनीति में हलचल के बीच एक मंच पर दिखेंगे निशांत कुमार और ललन सिंह, क्या जेडीयू देगी बड़ा संदेश?✦बिहार NDA में सबकुछ ठीक है या अंदरखाने चल रही है खींचतान? संजय झा ने खटपट की खबरों पर दिया बड़ा जवाब; जानिए क्या कहा✦Bihar Teacher News : बिहार में शिक्षकों की पहचान के लिए लागू हुआ नया नियम, अब 23 कोड से होगी पहचान, जानिए BPSC से पंचायत शिक्षक तक किसे मिला कौन-सा कोड?✦Bihar Breaking News : अहले सुबह सब्जी लोड कर रहे थे तीन लोग, तभी काल बनकर आया हाईवा, वार्ड पार्षद समेत दो की दर्दनाक मौत, NH-31 जाम

बोलेरो और बाइक की सीधी टक्कर में 3 युवकों की मौत, तीनों की पहचान करने में जुटी पुलिस

लातेहार में रफ्तार का कहर जारी है। अनियंत्रित बोलेरो और बाइक की टक्कर में 3 युवकों की दर्दनाक मौत हो गयी है। बोलेरो को जब्त किया गया है और उसके ड्राइवर को हिरासत में लिया गया है।

ACCIDENT
रफ्तार ने ली जान
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

LATEHAR: लातेहार में भीषण सड़क हादसे में 3 युवकों की जान चली गई। घटना मनिका थाना क्षेत्र के मनिका डिग्री कॉलेज के पास हुई। जहां बोलेरो और बाइक की सीधी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी ज़बरदस्त थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए। बाइक पर सवार तीनों युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतकों की अब तक पहचान नहीं हो पाई है। 


घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी और तीनों घायल युवकों को अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शवों को कब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम के लिए लातेहार अस्पताल भेजा और मामले की छानबीन शुरू की। पुलिस ने बोलेरो को जब्त कर लिया है वही ड्राइवर को हिरासत में लिया है। मृतकों की पहचान अभी नहीं हो पाई है। पुलिस तीनों शव की पहचान में जुटी है।


यह घटना लातेहार में सड़क सुरक्षा के नियमों के उल्लंघन को उजागर करती है। हालांकि परिवहन और पुलिस विभाग द्वारा सड़क सुरक्षा के बारे में जागरूकता अभियान लगातार चलाए जा रहे हैं, लेकिन इसका कोई ख़ास असर नहीं दिख रहा है। भीड़ भाड़ वाले इलाकों में भी लोग तेज रफ्तार में गाड़ी चलाते हैं। जिसके कारण अक्सर दुर्घटनाएँ होती हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में ज़्यादातर बाइक सवार सिर पर हेलमेट भी नहीं लगाते हैं। 


हेलमेट नहीं पहनने की वजह से सिर में चोट लगने की वजह से लोगों की जान चली जाती है। इस दर्दनाक हादसे को देख इलाके के लोग भी हैरान रह गये। पुलिस ने ग्रामीणों को तीनों बाइक सवार मृतक की पहचान करने को कहा लेकिन किसी ने मृतकों को पहचान नहीं की। फिलहाल पुलिस तीनों शव की पहचान में जुटी है। बोलेरो चालक को  हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है वही गाड़ी के मालिक का पता लगाया जा रहा है। 

टैग्स