ब्रेकिंग
राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना

Viral Video: रेलवे स्टेशन के पास ठेले पर चाट बेचते दिखा अडानी का हमशक्ल, खूब वायरल हो रहा वीडियो

Viral Video: मुंबई के अंधेरी रेलवे स्टेशन के पास एक चाट बेचने वाले का वीडियो सोशल मीडिया पर जबरदस्त वायरल हो रहा है। इसकी वजह उसकी शक्ल है, जो मशहूर उद्योगपति गौतम अडानी से मिलती-ज

Viral Video
© google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Viral Video: मुंबई के अंधेरी रेलवे स्टेशन के पास एक चाट बेचने वाले का वीडियो सोशल मीडिया पर जबरदस्त वायरल हो रहा है। इसकी वजह उसकी शक्ल है, जो मशहूर उद्योगपति गौतम अडानी से मिलती-जुलती है। वीडियो में एक शख्स चाटवाले के सामने मोबाइल पर अडानी की तस्वीर दिखाता है और चाटवाले से तुलना करता है। 


वीडियो को शेयर करने वाले यूजर ने लिखा, "गौतम अडानी का भाई अंधेरी स्टेशन के पास चाट बेच रहा है, और उधर गौतम अडानी अरबपति बन गए। लेकिन भाई की कोई मदद नहीं की, दुखद।" हालांकि, यह टिप्पणी मजाकिया अंदाज में थी, लेकिन इसने इंटरनेट पर हलचल मचा दी। जैसे ही यह वीडियो एक्स पर वायरल हुआ, यूजर्स ने हंसी के इमोजी की बौछार कर दी।


सोशल मीडिया यूजर्स इस वीडियो को देखकर पर मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं। हालांकि, कुछ ने इस दावे की सच्चाई परखने की भी कोशिश की। एआई पावर्ड फैक्ट-चेकिंग टूल ग्रोक ने खुलासा किया कि यह चाटवाला अडानी परिवार से कोई रिश्ता नहीं रखता और महज एक संयोग की वजह से चर्चा में आ गया। 


वैसे, यह पहली बार नहीं हुआ जब किसी सेलिब्रिटी का हमशक्ल सुर्खियों में आया हो। हाल ही में पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में एक व्यक्ति को देखकर लोगों की आंखें फटी की फटी रह गईं, क्योंकि वह टेस्ला और स्पेसएक्स के सीईओ एलन मस्क जैसा दिखता था। वीडियो में उसके साथी उसे मजाक में एलन मस्क कहकर बुलाते हैं।

टैग्स