ब्रेकिंग
पश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजापश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजा

विकास दुबे के अंतिम संस्कार के बाद भड़की पत्नी, बोली... सिखाऊंगी सबको सबक, जरूरत पड़ी तो उठाऊंगी बंदूक

KANPUR: गैंगस्टर विकास दुबे के एनकाउंटर के बाद उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया. इस दौरान विकास की पत्नी ऋचा दुबे भड़की हुई थी. कहा कि सबको मैं सबक सिखाऊंगी. अगर बंदूक उठाने की जरूरत

FirstBihar
Manish Kumar
3 मिनट

KANPUR: गैंगस्टर विकास दुबे के एनकाउंटर के बाद उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया. इस दौरान विकास की पत्नी ऋचा दुबे भड़की हुई थी. कहा कि सबको मैं सबक सिखाऊंगी. अगर बंदूक उठाने की जरूरत पड़ी तो वह उठाएगी. 

इसको भी पढ़ें: पटना में लेडी डॉन गिरफ्तार, हुस्न के जाल में फंसाकर रेलवे ठेकेदार की थी हत्या

मीडिया पर भड़की ऋचा

अंतिम संस्कार में विकास के जीजा, छोटा बेटा समेत उसके कुछ करीबी लोग थे. सभी को पुलिस के प्रति गुस्सा था. अंतिम संस्कार से पहले ही ऋता और उसके बेटे को पुलिस ने छोड़ा था. इस दौरान जब मीडिया ने सवाल किया तो वहां कि भाग जाओ, जिसने जैसा सलूक किया है, उसको वैसा ही सबक सिखाऊंगी. अगर जरूरत पड़ी तो बंदूक भी उठाऊंगी. ऋचा की बाते सुन सभी हैरान हो गए. 

कानपुर में हुआ एनकाउंटर

जब गाड़ी पलटी तो पुलिस का पिस्टल छिनकर विकास भागने लगा. एसटीएफ ने सरेंडर करने के लिए बोला. लेकिन विकास मानने को तैयार नहीं था. जिसके बाद एसटीएफ ने पांच मिनट में ही विकास का काम तमाम कर दिया. यह मुठभेड़ कानपुर के पनकी में हुई है. विकास दुबे के एनकाउंटर के दौरान चार पुलिसकर्मी घायल हो गए है. घायलों में दो हवलदार है. पुलिस की ओर से यह स्पष्ट नहीं किया गया है यह हादसे में घायल हुए है या फिर विकास के फायरिंग में घायल हुए हैं. कानपुर पश्चिम एसपी ने कहा कि विकास दुबे को जब लाया जा रहा था तब गाड़ी पलट गई. इसमें जो पुलिसकर्मी घायल हुए उसने उनका पिस्टल छीनने की कोशिश की. पुलिस ने उसे चारों तरफ से घेर कर आत्मसमर्पण कराने की कोशिश की. जिसमें उसने जवाबी फायरिंग की. आत्मरक्षा में पुलिस ने फायरिंग की.जिसमें विकास दुबे मारा गया. विकास के कमर और सिर में गोली लगी. 

इसको भी पढ़ें: विकास दुबे की संपत्ति की जांच शुरू, दुबई और थाइलैंड में काली कमाई किया था निवेश

टैग्स