ब्रेकिंग
BSEB के तीन कर्मचारियों पर गिरी गाज, फर्जी डिग्री के सहारे 30 साल से कर रहे थे नौकरी✦Bihar News: CSP संचालक से 3 लाख की लूट का आरोपी गिरफ्तार, वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद✦अनंत के दुश्मन ने नीरज से मिलाया हाथ, पटना स्नातक MLC चुनाव में नया ट्विस्ट; अपने ही प्रत्याशी से क्यों दूर हुए जनसुराज नेता पियूष?✦Bihar Flood: बिहार में फिर बाढ़ का खतरा! 22 गांवों का सड़क संपर्क टूटा, 17 जिलों में अलर्ट; कोसी-गंडक उफान पर✦Bihar News: इधर मिला VRS, उधर बन गए CIC! DGP विनय कुमार की छुट्टी निकली ‘स्पेशल’, पढ़िए कैसे मिली नई कुर्सी✦BSEB के तीन कर्मचारियों पर गिरी गाज, फर्जी डिग्री के सहारे 30 साल से कर रहे थे नौकरी✦Bihar News: CSP संचालक से 3 लाख की लूट का आरोपी गिरफ्तार, वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद✦अनंत के दुश्मन ने नीरज से मिलाया हाथ, पटना स्नातक MLC चुनाव में नया ट्विस्ट; अपने ही प्रत्याशी से क्यों दूर हुए जनसुराज नेता पियूष?✦Bihar Flood: बिहार में फिर बाढ़ का खतरा! 22 गांवों का सड़क संपर्क टूटा, 17 जिलों में अलर्ट; कोसी-गंडक उफान पर✦Bihar News: इधर मिला VRS, उधर बन गए CIC! DGP विनय कुमार की छुट्टी निकली ‘स्पेशल’, पढ़िए कैसे मिली नई कुर्सी

वंदे भारत एक्सप्रेस फिर हादसे का शिकार, सामने आई गाय

DESK : देश की सबसे तेज ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस लगातार हादसों का शिकार हो रही है। अब एक बार फिर इस ट्रेन के साथ हादसा हुआ है। इस बार गुजरात के वलसाड़ के अतुल रेलवे स्टेशन पर ट्रेन

वंदे भारत एक्सप्रेस फिर हादसे का शिकार, सामने आई गाय
First Bihar
2 मिनट

DESK : देश की सबसे तेज ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस लगातार हादसों का शिकार हो रही है। अब एक बार फिर इस ट्रेन के साथ हादसा हुआ है। इस बार गुजरात के वलसाड़ के अतुल रेलवे स्टेशन पर ट्रेन दुर्घटनाग्रस्त हो गई। ट्रेन के सामने अचानक एक गाय आ गई, जिसके बाद वंदे भारत एक्सप्रेस का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इसके अलावा पानी की आपूर्ति भी ठप हो गई। 




हादसे से जुड़ी जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक़ वंदे भारत एक्सप्रेस वलसाड़ के अतुल रेलवे स्टेशन से क्रॉस कर रही थी। इसी दौरान ट्रेन के सामने एक गाय आ गई। ट्रेन के चलने की गति काफी तेज़ थी जिसके कारण ट्रेन का अगला हिस्सा टूट गया। ये घटना आज यानी शनिवार सुबह लगभग 8 बजकर 17 मिनट पर घटी है। 




इस घटना के बाद देश की सबसे तेज ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस एक बार फिर चर्चा का विषय बन गया है। गाय से टकरा जाने के बाद ट्रेन लगभग 26 मिनट तक अतुल रेलवे स्टेशन पर रुकी रही। बाद में ये ट्रेन 8.43 बजे अतुल रेलवे स्टेशन से रवाना हुई। 

टैग्स