ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

उत्तरकाशी में बड़ा हादसा, हेलीकॉप्टर क्रैश में 6 लोगों की मौत; एक की हालत गंभीर

उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में आज सुबह एक बड़ा हेलीकॉप्टर हादसा हुआ, जिसमें अब तक 6 यात्रियों की मौत की पुष्टि हो चुकी है.

Uttarkashi Helicopter Crash
उत्तरकाशी में हेलीकॉप्टर हादसा
© GOOGLE
Viveka Nand
2 मिनट

उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में आज सुबह एक बड़ा हेलीकॉप्टर हादसा हुआ, जिसमें अब तक 6 यात्रियों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। इस हादसे में लोग गंभीर रूप से घायल भी हुए हैं। यह हादसा गंगनानी से आगे नाग मंदिर के समीप, भागीरथी नदी के पास हुआ।


बताया जा रहा है कि हेलीकॉप्टर देहरादून से हर्षिल हेलीपैड के लिए उड़ान पर था, लेकिन रास्ते में खराब मौसम के कारण यह नाग मंदिर के नीचे दुर्घटनाग्रस्त हो गया। गढ़वाल डिविजनल कमिश्नर ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस, सेना, एसडीआरएफ (SDRF), आपदा प्रबंधन विभाग, तहसीलदार भटवाड़ी, बीडीओ (BDO) और एम्बुलेंस टीमें मौके पर राहत और बचाव कार्य में जुट गई हैं। हादसा गुरुवार सुबह करीब 9 बजे हुआ है।


प्राथमिक जानकारी के मुताबिक, खराब मौसम इस दुर्घटना की वजह मानी जा रही है। हालांकि, इस बात पर भी सवाल उठ रहे हैं कि यदि मौसम की स्थिति अनुकूल नहीं थी, तो उड़ान की अनुमति कैसे दी गई। हादसे की विवेचना और तकनीकी जांच की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। बताया जा रहा है कि यह हेलिकॉप्टर गंगोत्री जा रहा था, जिसमें सात लोग सवार थे। स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई है। लोगों की भीड़ भी मौके पर जुट गई है। वहीं, हेलिकॉप्टर किसी प्राइवेट कंपनी का बताया जा रहा है। 


मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा उत्तरकाशी के गंगनानी के समीप हेलीकॉप्टर क्रैश में कुछ लोगों के हताहत होने का अत्यंत दुःखद समाचार प्राप्त हुआ है। राहत एवं बचाव कार्य के लिए SDRF और जिला प्रशासन की टीमें तत्काल घटनास्थल पर पहुंच गई हैं। उन्होंने दिवंगतों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए घायलों को बेहतर चिकित्सा सुविधा मुहैया कराने और दुर्घटना की विस्तृत जांच के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं।