ब्रेकिंग
बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला: 10 कट्ठा जमीन के लिए सीने पर कुल्हाड़ी मारकर हत्या ✦मधुबनी गोलीकांड के बाद लापता ASI का अब तक सुराग नहीं, बलिराजगढ़ में शव मिलने से मचा हड़कंप✦RK सिन्हा के ब्रह्मभोज में जुटे दिग्गज नेता, सम्राट चौधरी और प्रशांत किशोर की मुलाकात बनी चर्चा का विषय✦पटना में फूड सेफ्टी की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख रुपये का घी और आटा जब्त; कई दुकानों को बंद करने का निर्देश✦बिहार के सरकारी विद्यालयों में 2027 में कितने दिन रहेगी छुट्टी? रविवार की वजह से अवकाश में 9 दिनों की कमी, देखिए पूरी लिस्ट✦बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला: 10 कट्ठा जमीन के लिए सीने पर कुल्हाड़ी मारकर हत्या ✦मधुबनी गोलीकांड के बाद लापता ASI का अब तक सुराग नहीं, बलिराजगढ़ में शव मिलने से मचा हड़कंप✦RK सिन्हा के ब्रह्मभोज में जुटे दिग्गज नेता, सम्राट चौधरी और प्रशांत किशोर की मुलाकात बनी चर्चा का विषय✦पटना में फूड सेफ्टी की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख रुपये का घी और आटा जब्त; कई दुकानों को बंद करने का निर्देश✦बिहार के सरकारी विद्यालयों में 2027 में कितने दिन रहेगी छुट्टी? रविवार की वजह से अवकाश में 9 दिनों की कमी, देखिए पूरी लिस्ट

उत्तर प्रदेश में दो दिनों के लिए और बढ़ाया गया लॉकडाउन

DESK: कोराना की दूसरी लहर से देश में हाहाकार मचा हुआ है। कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए उत्तर प्रदेश में दो दिन लिए लॉकडाउन और बढ़ा दिया गया है। अब मंगलवार और बुधवार को

उत्तर प्रदेश में दो दिनों के लिए और बढ़ाया गया लॉकडाउन
Santosh Singh
2 मिनट

DESK: कोराना की दूसरी लहर से देश में हाहाकार मचा हुआ है। कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए उत्तर प्रदेश में दो दिन लिए लॉकडाउन और बढ़ा दिया गया है। अब मंगलवार और बुधवार को भी उत्तर प्रदेश में लॉकडाउन लागू रहेगा। जो गुरुवार की सुबह 7 बजे तक जारी रहेगा। 


उत्तर प्रदेश में कोरोना का कहर लगातार जारी है। इसी के कारण राज्य सरकार ने पहले वीकेंड लॉकडाउन का ऐलान किया था लेकिन उसे सोमवार तक बढ़ाया गया था। अब इसी पाबंदी को मंगलवार, बुधवार के लिए लागू किया गया है। 


उत्तर प्रदेश में रोजाना तीस हजार से ज्यादा कोरोना के मामले आ रहे है। जबकि 288 मौतें दर्ज की गयी है। इस वक्त कोरोना के करीब तीन लाख एक्टिव केसेज हैं। वही बढ़ते संक्रमण के कारण अस्पतालों में ऑक्सीजन और बेड की कमी है। लखनऊ, गाजियाबाद, नोएडा, वाराणसी, कानपुर और मेरठ के अस्पतालों में मरीजों को बेड भी नसीब नहीं हो पा रहा है। वही ऑक्सीजन के लिए भी काफी मशक्कत करनी पड़ रही है।