ब्रेकिंग
असिस्टेंट बैंक मैनेजर का सड़ा-गला शव मिलने से सनसनी, ड्यूटी से एक महीने से थे गायब; हत्या, हादसा या सुसाइड?कमरे में फंदे से लटका मिला पति-पत्नी का शव, बेटी ने बड़े भाई पर लगाया हत्या का आरोपचिनी मिल जमीन फर्जीवाड़ा मामले में एक्शन, राजस्व कर्मचारी सस्पेंड; डीएम ने दिए जांच के आदेशबिहार के बैंक में 3.80 करोड़ का फ्रॉड, दो बैंक मैनेजर समेत 28 लोगों के खिलाफ केस दर्जमैरिज एनिवर्सरी के आठ दिन बाद चौथी मंजिल से गिरकर युवक की संदिग्ध मौत, दो शादियों की कहानी आई सामनेअसिस्टेंट बैंक मैनेजर का सड़ा-गला शव मिलने से सनसनी, ड्यूटी से एक महीने से थे गायब; हत्या, हादसा या सुसाइड?कमरे में फंदे से लटका मिला पति-पत्नी का शव, बेटी ने बड़े भाई पर लगाया हत्या का आरोपचिनी मिल जमीन फर्जीवाड़ा मामले में एक्शन, राजस्व कर्मचारी सस्पेंड; डीएम ने दिए जांच के आदेशबिहार के बैंक में 3.80 करोड़ का फ्रॉड, दो बैंक मैनेजर समेत 28 लोगों के खिलाफ केस दर्जमैरिज एनिवर्सरी के आठ दिन बाद चौथी मंजिल से गिरकर युवक की संदिग्ध मौत, दो शादियों की कहानी आई सामने

UP: पंचायत चुनाव में लगी थी ड्यूटी, 577 शिक्षकों की हुई कोरोना से मौत, शिक्षक संघ ने किया यह दावा

DESK: राज्य शिक्षक संघ ने उत्तर प्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग को एक लिस्ट सौंपा है। जिसमें 577 ऐसे शिक्षकों के नाम लिस्ट में शामिल है जिनकी मौत पंचायत चुनाव में ड्यूटी लगने

UP: पंचायत चुनाव में लगी थी ड्यूटी, 577 शिक्षकों की हुई कोरोना से मौत, शिक्षक संघ ने किया यह दावा
Santosh Singh
2 मिनट

 DESK: राज्य शिक्षक संघ ने उत्तर प्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग को एक लिस्ट सौंपा है। जिसमें 577 ऐसे शिक्षकों के नाम लिस्ट में शामिल है जिनकी मौत पंचायत चुनाव में ड्यूटी लगने के बाद कोरोना से हुई थी। ऐसे में अब शिक्षक संघ ने 2 मई को होने वाली काउंटिंग को टालने की मांग चुनाव आयोग से की है।  


उत्तर प्रदेश पंचायत चुनाव के दौरान कोरोनाकाल में अब तक 577 बेसिक शिक्षकों की मौत हो चुकी है। शिक्षक संघ ने यह दावा किया है। शिक्षक संघ के अध्यक्ष दिनेश चंद्र शर्मा ने कहा कि पंचायत चुनाव के नाम पर राज्य निर्वाचन आयोग ने 71 जिलों में 577 बेसिक शिक्षकों को संक्रमित कर दिया जिससे उनकी मौत हो गयी। यूपी सरकार की ओर से भेजे गए सर्कुलर में स्पेशल वर्क ऑफिसर एसके सिंह ने सभी डीएम, एसपी और जिला निर्वाचन अधिकारी से अपने जिले में कोरोना के कारण शिक्षकों की मौत के दावों की पड़ताल करने के कहा है। शिक्षक महासंघ के अध्यक्ष दिनेश चंद्र शर्मा ने कहा कि कई जिलों से अभी शिक्षकों के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी आनी बाकी है। 


इसे लेकर लोग काफी डरे हुए है उन्हें लग रहा है कि कही उनके परिजन भी कोरोना संक्रमित ना हो जाए। कोरोना के कारण हालत खराब होने के कारण उन्होंने 12 अप्रैल को ही पंचायत चुनाव को टालने के लिए शिक्षक संघ ने कहा था लेकिन उनकी बातों को नजरअंदाज कर दिया गया। यदि अब भी मतगणना नहीं रोकी गयी तो इसे बहिष्कार करने लिए वे बाध्य होंगे। चुनाव में ड्यूटी के कारण लाखों लोगों को कोरोना संक्रमण का शिकार होना पड़ा है लेकिन चुनाव आयोग इसे लेकर गंभीर नहीं है। शिक्षक संघ ने चुनाव आयोग पर कड़ी नाराजगी जतायी है। 

UP: पंचायत चुनाव में लगी थी ड्यूटी, 577 शिक्षकों की हुई कोरोना से मौत, शिक्षक संघ ने किया यह दावा