ब्रेकिंग
चुटकी भर खैनी को लेकर विवाद बना जानलेवा, चतरा में एसपी आवास के पास निजी गार्ड की गोली मारकर हत्याBihar Weather: पटना सहित कई जिलों में आंधी-तूफान और तेज बारिश का अलर्ट, अगले 48 घंटे रहें सावधानपटना में आंध्र प्रदेश पुलिस और STF की बड़ी कार्रवाई, दो वांटेड आरोपी गिरफ्तारछपरा में नाव जब्त करने गई पुलिस टीम पर पथराव, दो महिला पुलिसकर्मी घायल, हत्याकांड की जांच के दौरान बवालबिहार में राजस्व विभाग के 10 अधिकारियों का तबादला, सरकार ने जारी की अधिसूचना; पूरी लिस्ट देखिए..चुटकी भर खैनी को लेकर विवाद बना जानलेवा, चतरा में एसपी आवास के पास निजी गार्ड की गोली मारकर हत्याBihar Weather: पटना सहित कई जिलों में आंधी-तूफान और तेज बारिश का अलर्ट, अगले 48 घंटे रहें सावधानपटना में आंध्र प्रदेश पुलिस और STF की बड़ी कार्रवाई, दो वांटेड आरोपी गिरफ्तारछपरा में नाव जब्त करने गई पुलिस टीम पर पथराव, दो महिला पुलिसकर्मी घायल, हत्याकांड की जांच के दौरान बवालबिहार में राजस्व विभाग के 10 अधिकारियों का तबादला, सरकार ने जारी की अधिसूचना; पूरी लिस्ट देखिए..

दो महिलाओं ने आपस में रचाई शादी, कहा..साथ जियेंगे साथ मरेंगे लेकिन शराबी पतियों के पास वापस नहीं जाएंगे

शराबी पति की करतूत से तंग आकर 2 महिलाओं ने घर छोड़ दिया। मंदिर में जाकर एक दूसरे से शादी रचा कर पति को सबक सिखाया। दोनों की दोस्ती इंस्टाग्राम पर हुई थी। मोबाइल पर बात करते-करते दोनों के बीच ऐसा प्यार पनपा की बात यहां तक पहुंच गयी।

up
बबलू की बनीं बबली
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

up news: शराबी पति से तंग आकर दो महिलाओं ने ऐसा कदम उठाया कि लोग भी हैरान रह गये। दोनों ने मंदिर में जाकर शादी रचा ली। दरअसल दोनों के पति शराब पीते हैं। शराब पीकर घर आने के बाद खूब झगड़ा करते थे। दोनों महिलाएं सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम के जरिये एक दूसरे के नजदीक आई फिर अपना-अपना दुख एक दूसरे से शेयर करने लगी। दोनों की एक ही कहानी थी कि उसके पति शराबी हैं।


 दोनों अपने पति से परेशान रहती थी। दोनों के पति आए दिन पिटाई किया करते थे। कहते थे कि तुमको छोड़ देंगे लेकिन शराब को नहीं छोड़ेंगे। तब सोशल मीडिया पर नजदिकियां बढ़ने के बाद दोनों महिला फोन पर बात करने लगी। बातचीत करते-करते दोनों एक दूसरे से बेइंतहा प्यार करने लगी। एक दिन दोनों ने पति को छोड़ने का प्रण ले लिया। दोनों अपने-अपने शराबी पति को छोड़कर घर से भागकर मंदिर में पहुंची और एक दूसरे से शादी कर ली। 


बता दें कि समलैंगिक विवाह कानूनी तौर पर या सामाजिक रूप से मान्यता प्राप्त एक ही लिंग के लोगों के विवाह को कहते हैं और यही शादी दोनों महिलाओं ने की जिसकी चर्चा अब इलाके में हो रही है। मामला उत्तर प्रदेश के देवरिया का है जहां गोरखपुर की दो महिलाएं अपने शराबी पतियों से तंग आकर इतना बड़ा कदम उठा लिया। शराबी पति को सबक सिखाने के लिए गुरुवार के दिन दोनों ने देवरिया के रुद्रपुर में स्थित दुग्धेश्वर नाथ मंदिर में एक दूसरे को माला पहनाया और साथ जीने-मरने की कसम खाते हुए आपस में शादी रचा ली। 


शादी करने से पहले दोनों ने अपना नाम भी बदल लिया। एक ने अपना नाम बबलू रखा तो दूसरी महिला ने अपना नाम बबलू रख लिया। दुग्धेश्वर मंदिर में सात फेरे लेने के बाद बबलू ने बबली की मांग में सिन्दूर डाला और साथ जीने और साथ मरने की कसमें खाई। बबलू का कहना था कि अब हम दोनों पति-पत्नी हैं। हमने अपने-अपने पति से रिश्ता तोड़ दिया है। अब हम दोनों खुशी-खुशी जिन्दगी जियेंगे। साथ कमाएंगे और साथ खाएंगे। लेकिन शराबी पतियों के पास वापस नहीं जाएंगे।  

टैग्स