ब्रेकिंग
नाला निर्माण में लापरवाही बनी जानलेवा, सड़क पर बिखरे पत्थरों से नाले में गिरा युवक; सीने में घुसा डेढ़ फीट लंबा सरियासम्राट कैबिनेट की बैठक खत्म, 10 एजेंडों पर लगी मुहर; B.Ed. कॉलेजों, कुशल युवा कार्यक्रम और ग्रीनफील्ड टाउनशिप पर बड़े फैसलेभागलपुर-मधेपुरा महासेतु पर खत्म होने वाला है इंतजार, 98.7% काम पूरा; जानिए कब शुरू होगा आवागमनबिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: कुशल युवा कार्यक्रम 2030-31 तक विस्तारित, AI और ड्रोन समेत नए कौशलों की ट्रेनिंगबिहार में PM किसान सम्मान निधि के लाभुकों पर संकट, लाखों किसानों को नहीं मिलेगा योजना का लाभ; जानें क्या है वजहनाला निर्माण में लापरवाही बनी जानलेवा, सड़क पर बिखरे पत्थरों से नाले में गिरा युवक; सीने में घुसा डेढ़ फीट लंबा सरियासम्राट कैबिनेट की बैठक खत्म, 10 एजेंडों पर लगी मुहर; B.Ed. कॉलेजों, कुशल युवा कार्यक्रम और ग्रीनफील्ड टाउनशिप पर बड़े फैसलेभागलपुर-मधेपुरा महासेतु पर खत्म होने वाला है इंतजार, 98.7% काम पूरा; जानिए कब शुरू होगा आवागमनबिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: कुशल युवा कार्यक्रम 2030-31 तक विस्तारित, AI और ड्रोन समेत नए कौशलों की ट्रेनिंगबिहार में PM किसान सम्मान निधि के लाभुकों पर संकट, लाखों किसानों को नहीं मिलेगा योजना का लाभ; जानें क्या है वजह

उत्तर प्रदेश में छठे चरण का मतदान जारी, सीएम योगी ने भी डाला वोट

DESK : उत्तर प्रदेश विधानसभा के लिए आज छठे चरण का मतदान जारी है। आज सुबह से ही छठे चरण के लिए वोटिंग की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। छठे चरण में यूपी की कुल 57 सीटों पर मतदान हो रहा

उत्तर प्रदेश में छठे चरण का मतदान जारी, सीएम योगी ने भी डाला वोट
Editor
3 मिनट

DESK : उत्तर प्रदेश विधानसभा के लिए आज छठे चरण का मतदान जारी है। आज सुबह से ही छठे चरण के लिए वोटिंग की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। छठे चरण में यूपी की कुल 57 सीटों पर मतदान हो रहा है। 10 जिलों से आने वाली इन सीटों में गोरखपुर जैसी अहम सीट भी शामिल है। खुद सीएम योगी आदित्यनाथ इस सीट से उम्मीदवार हैं। आज वोटिंग शुरू होते ही सबसे पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मतदान किया है। गोरखपुर सदर सीट से चुनाव लड़ रहे योगी आदित्यनाथ सुबह-सवेरे अपने मतदान केंद्र पर पहुंचे और मताधिकार का इस्तेमाल किया। 


मतदान करने से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना भी की। छठे चरण में यूपी के कई बड़े सियासी दिग्गजों की किस्मत आज ईवीएम में कैद होनी है। योगी आदित्यनाथ के अलावे उनकी सरकार के मंत्री सतीश चंद्र द्विवेदी, श्रीराम चौहान, जय प्रताप सिंह, सूर्य प्रताप शाही, जयप्रकाश निषाद समेत बीजेपी के प्रदेश उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह की किस्मत का फैसला जनता करेगी। उधर योगी का साथ छोड़कर समाजवादी पार्टी में शामिल होने वाले स्वामी प्रसाद मौर्य की किस्मत ईवीएम में बंद होगी। वह कुशीनगर की फाजिलनगर सीट से सपा के उम्मीदवार हैं। आपको बता दें कि फाजिलनगर में वोटिंग के पहले सपा और बीजेपी समर्थकों के बीच मारपीट की घटना हुई थी। 


मौजूदा चरण में गोरखपुर जिले की 9 विधानसभा सीटों पर मतदान हो रहा है जबकि अंबेडकर नगर जिले की 5 विधानसभा सीट, बलरामपुर जिले की 4 विधानसभा सीट, सिद्धार्थनगर जिले की 5 विधानसभा सीटों पर वोटिंग जारी है। बस्ती जिले की 5 विधानसभा सीट, संत कबीर नगर जिले की 3 विधानसभा सीट, महाराजगंज की 5 विधानसभा सीट के साथ-साथ कुशीनगर बलिया और देवरिया जैसे जिलों में सात-सात विधानसभा सीटों पर वोटिंग हो रही है। खास बात यह है कि पूर्वांचल के इलाके में इस बार मतदान है और पूर्वांचल में इस बार कौन सा चुनावी फैक्टर चलता है इस पर सबकी नजरें टिकी हुई हैं। मतदान को लेकर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। मतदान केंद्रों पर स्थानीय पुलिस के अलावा केंद्रीय बलों को भी तैनात किया गया है।

टैग्स