ब्रेकिंग
मोतिहारी में ड्यूटी करते पकड़ा गया कथित फर्जी पुलिसकर्मी, मनोज कुमार की पहचान उजागर✦कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में मची भगदड़, 17 की मौत; CM शुभेंदु पहुंचे अस्पताल✦हाजीपुर में प्रशांत किशोर का बड़ा बयान, अनंत सिंह के आरोपों पर जांच की मांग✦डोमिनोज का पिज्जा और मैक़डॉनल्ड्स का बर्गर खाने से पहले सावधान: सरकारी छापेमारी में मिली हैरान करने वाली चीजें, सरकार ने दी रेस्टोरेंट बंद करने की चेतावनी✦मां दुर्गा का पट खुलते ही मंदिरों और पूजा पंडालों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़, मईया के जयकारों से गूंज उठा पूरा इलाका✦मोतिहारी में ड्यूटी करते पकड़ा गया कथित फर्जी पुलिसकर्मी, मनोज कुमार की पहचान उजागर✦कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में मची भगदड़, 17 की मौत; CM शुभेंदु पहुंचे अस्पताल✦हाजीपुर में प्रशांत किशोर का बड़ा बयान, अनंत सिंह के आरोपों पर जांच की मांग✦डोमिनोज का पिज्जा और मैक़डॉनल्ड्स का बर्गर खाने से पहले सावधान: सरकारी छापेमारी में मिली हैरान करने वाली चीजें, सरकार ने दी रेस्टोरेंट बंद करने की चेतावनी✦मां दुर्गा का पट खुलते ही मंदिरों और पूजा पंडालों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़, मईया के जयकारों से गूंज उठा पूरा इलाका

यूपी की निषाद पार्टी के अध्यक्ष ने कहा..मुकेश सहनी को मार के भगा देंगे, दो-चार और लोगों को जला देंगे, सहनी ने पीएम से मांगी सुरक्षा

DESK: उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव में अपनी ताकत दिखाने को बेताब मुकेश सहनी को वहां की निषाद पार्टी ने ठीक करने का उपाय कर लिया है. उत्तर प्रदेश की निषाद पार्टी क

यूपी की निषाद पार्टी के अध्यक्ष ने कहा..मुकेश सहनी को मार के भगा देंगे, दो-चार और लोगों को जला देंगे, सहनी ने पीएम से मांगी सुरक्षा
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

DESK: उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव में अपनी ताकत दिखाने को बेताब मुकेश सहनी को वहां की निषाद पार्टी ने ठीक करने का उपाय कर लिया है. उत्तर प्रदेश की निषाद पार्टी के अध्यक्ष डॉ संजय निषाद एक टीवी चैनल के स्टिंगऑपरेशन में ये उपाय बताते पकड़े गये हैं. संजय निषाद कह रहे हैं कि मुकेश सहनी को मार कर भगा देंगे. इसके बाद मुकेश सहनी ने प्रधानमंत्री से सुरक्षा मांगी है. हम आपको बता दें कि संजय निषाद की निषाद पार्टी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में बीजेपी के साथ तालमेल करने का एलान कर चुकी है.


मुकेश सहनी को ठीक करने की तैयारी

दरअसल उत्तर प्रदेश में निषाद यानि मल्लाह जाति के वोटरों की राजनीति पहले से ही निषाद पार्टी करती रही है. उसकी सियासत पर इस दफे बिहार की वीआईपी पार्टी ने दावेदारी कर दी है. मुकेश सहनी की वीआईपी पार्टी ने उत्तर प्रदेश में जी-जान झोंक लगा रखा है. मुकेश सहनी कह रहे हैं कि वे उत्तर प्रदेश की 165 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे. 


आज एक टीवी चैनल ने निषाद पार्टी के अध्यक्ष डॉ संजय निषाद का स्टिंगऑपरेशन किया है. उसमें संजय निषाद ये कहते हुए सुने जा रहे हैं कि वे मुकेश सहनी को मार कर भगा देंगे. कुछ गाड़ियों को फूंक देंगे और दो लोगों को जिंदा जला देंगे. इसके बाद मुकेश सहनी उत्तर प्रदेश से भाग खडे होंगे. 


इस स्टिंगऑपरेशन के सामने आने के बाद मुकेश सहनी ने कहा है वे इस धमकी से डरने वाले नहीं है. उत्तर प्रदेश में वे अपने समाज को आरक्षण दिलाने की लड़ाई लड़ रहे हैं. मुकेश सहनी से प्रधानमंत्री के साथ साथ देश के गृह मंत्री औऱ यूपी के मुख्यमंत्री को पत्र लिख कर अपने लिए सुरक्षा की मांग की है. 


हम आपको बता दें उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में निषाद पार्टी का तालमेल बीजेपी से होने जा रहा है. निषाद  पार्टी के अध्यक्ष डॉ संजय निषाद ने दो दिन पहले ही दिल्ली में अमित शाह, जेपीनड्डाऔऱ बीजेपी के दूसरे नेताओं से मुलाकात के बाद ये ऐलान किया है कि उनकी पार्टी का बीजेपी से गठबंधन तय हो गया है. 

टैग्स