ब्रेकिंग
बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला: 10 कट्ठा जमीन के लिए सीने पर कुल्हाड़ी मारकर हत्या ✦मधुबनी गोलीकांड के बाद लापता ASI का अब तक सुराग नहीं, बलिराजगढ़ में शव मिलने से मचा हड़कंप✦RK सिन्हा के ब्रह्मभोज में जुटे दिग्गज नेता, सम्राट चौधरी और प्रशांत किशोर की मुलाकात बनी चर्चा का विषय✦पटना में फूड सेफ्टी की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख रुपये का घी और आटा जब्त; कई दुकानों को बंद करने का निर्देश✦बिहार के सरकारी विद्यालयों में 2027 में कितने दिन रहेगी छुट्टी? रविवार की वजह से अवकाश में 9 दिनों की कमी, देखिए पूरी लिस्ट✦बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला: 10 कट्ठा जमीन के लिए सीने पर कुल्हाड़ी मारकर हत्या ✦मधुबनी गोलीकांड के बाद लापता ASI का अब तक सुराग नहीं, बलिराजगढ़ में शव मिलने से मचा हड़कंप✦RK सिन्हा के ब्रह्मभोज में जुटे दिग्गज नेता, सम्राट चौधरी और प्रशांत किशोर की मुलाकात बनी चर्चा का विषय✦पटना में फूड सेफ्टी की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख रुपये का घी और आटा जब्त; कई दुकानों को बंद करने का निर्देश✦बिहार के सरकारी विद्यालयों में 2027 में कितने दिन रहेगी छुट्टी? रविवार की वजह से अवकाश में 9 दिनों की कमी, देखिए पूरी लिस्ट

दिल्ली से बिहार आ रही बस ने कंटेनर में मारी टक्कर, नए साल के मौके पर घर आ रहे 4 लोगों की मौत

DESK: तेज रफ्तार बस ने कंटेनर में टक्कर मार दी. इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई है. कोहरा के कारण यह हादसा उन्नाव केऔरास थाना क्षेत्र में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे पर हुआ है.<

दिल्ली से बिहार आ रही बस ने कंटेनर में मारी टक्कर, नए साल के मौके पर घर आ रहे 4 लोगों की मौत
Manish Kumar
2 मिनट

DESK: तेज रफ्तार बस ने कंटेनर में टक्कर मार दी. इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई है. कोहरा के कारण यह हादसा उन्नाव केऔरास थाना क्षेत्र में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे पर हुआ है.

25 से अधिक लोग घायल

इस घटना में 25 से अधिक लोग घायल हो गए हैं. घायलों को स्थानीय हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. घटना के बारे में बताया जा रहा है बस तेज रफ्तार में थी. कोहरा के कारण बस का ड्राइवर देख नहीं पाया और आगे चल रही कंटेनर में टक्कर मार दी. चारों मृतकों के शवों को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. 

नए साल के मौके पर घर आ रहे थे लोग

बताया जा रहा है कि नए साल के मौके पर बिहार के लोग दिल्ली से बस से अपने घर आ रहे थे. लेकिन इस बीच रास्ते में यह हादसा हो गया. मृतकों में बस का ड्राइवर भी शामिल है.  हादसे में मृतकों में अररिया के जफर हुसैन, दरभंगा के सिमरी के मुस्लिम खान, अररिया के जोकीहाट के इसराइल मस्तान, मधुबनी  के झंझारपुर के रहने वाले मोहम्मद अब्बास की मौत हो गई. घटना की सूचना मिलने के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है.