ब्रेकिंग
बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला: 10 कट्ठा जमीन के लिए सीने पर कुल्हाड़ी मारकर हत्या ✦मधुबनी गोलीकांड के बाद लापता ASI का अब तक सुराग नहीं, बलिराजगढ़ में शव मिलने से मचा हड़कंप✦RK सिन्हा के ब्रह्मभोज में जुटे दिग्गज नेता, सम्राट चौधरी और प्रशांत किशोर की मुलाकात बनी चर्चा का विषय✦पटना में फूड सेफ्टी की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख रुपये का घी और आटा जब्त; कई दुकानों को बंद करने का निर्देश✦बिहार के सरकारी विद्यालयों में 2027 में कितने दिन रहेगी छुट्टी? रविवार की वजह से अवकाश में 9 दिनों की कमी, देखिए पूरी लिस्ट✦बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला: 10 कट्ठा जमीन के लिए सीने पर कुल्हाड़ी मारकर हत्या ✦मधुबनी गोलीकांड के बाद लापता ASI का अब तक सुराग नहीं, बलिराजगढ़ में शव मिलने से मचा हड़कंप✦RK सिन्हा के ब्रह्मभोज में जुटे दिग्गज नेता, सम्राट चौधरी और प्रशांत किशोर की मुलाकात बनी चर्चा का विषय✦पटना में फूड सेफ्टी की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख रुपये का घी और आटा जब्त; कई दुकानों को बंद करने का निर्देश✦बिहार के सरकारी विद्यालयों में 2027 में कितने दिन रहेगी छुट्टी? रविवार की वजह से अवकाश में 9 दिनों की कमी, देखिए पूरी लिस्ट

बड़ी खबर: यूनिवर्सिटी में आयोजित म्यूजिक कॉन्सर्ट के दौरान भगदड़, 4 छात्रों की मौत; कई घायल

DESK: खबर केरल के कोच्चि से आ रही है, जहां CUSAT यूनिवर्सिटी में शनिवार को बड़ा हादसा हो गया। यूनिवर्सिटी में आयोजित म्यूजिक कॉन्सर्ट के दौरान हुई भगदड़ में 4 छात्रों की मौत ह

बड़ी खबर: यूनिवर्सिटी में आयोजित म्यूजिक कॉन्सर्ट के दौरान भगदड़, 4 छात्रों की मौत; कई घायल
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DESK: खबर केरल के कोच्चि से आ रही है, जहां CUSAT यूनिवर्सिटी में शनिवार को बड़ा हादसा हो गया। यूनिवर्सिटी में आयोजित म्यूजिक कॉन्सर्ट के दौरान हुई भगदड़ में 4 छात्रों की मौत हो गई है जबकि कई घायल हो गए हैं। हादसा निखिता गांधी के एक संगीत समारोह के दौरान हुआ है।


जानकारी के मुताबिक, यूनिवर्सिटी में यह भगदड़ उस समय हुई जब निकिता गांधी का प्रोग्राम चल रहा था। यह प्रोग्राम परिसर के ओपन-एयर ऑडिटोरियम में चल रहा था। इसी दौरान बारिश शुरू हो गई, जिसके बाद भगदड़ मच गई जिसमें चार छात्रों की मौत हो गई है जबकि 35 से अधिक छात्र घायल हो गए।


इस घटना के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं और सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि घायलों के इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में व्यवस्था की गई है। मृतकों में दो लड़के और दो लड़कियां शामिल हैं।