ब्रेकिंग
बांका मंदार पर्वत छेड़खानी मामले का मुख्य आरोपी अब्दुल्लाह कोलकाता से अरेस्ट, दूध देने जा रही युवती को बनाया था शिकार✦पटना में गली के विवाद को लेकर दो पक्षों में झड़प, सास की मौत; बहू गंभीर, NH-80 पर उतरे ग्रामीण✦Bihar Flood News: बगहा में बाढ़ का कहर, 100 घरों में घुसा कमर तक पानी; वाल्मीकिनगर-बगहा सड़क जलमग्न✦BSEB के तीन कर्मचारियों पर गिरी गाज, फर्जी डिग्री के सहारे 30 साल से कर रहे थे नौकरी✦Bihar News: CSP संचालक से 3 लाख की लूट का आरोपी गिरफ्तार, वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद✦बांका मंदार पर्वत छेड़खानी मामले का मुख्य आरोपी अब्दुल्लाह कोलकाता से अरेस्ट, दूध देने जा रही युवती को बनाया था शिकार✦पटना में गली के विवाद को लेकर दो पक्षों में झड़प, सास की मौत; बहू गंभीर, NH-80 पर उतरे ग्रामीण✦Bihar Flood News: बगहा में बाढ़ का कहर, 100 घरों में घुसा कमर तक पानी; वाल्मीकिनगर-बगहा सड़क जलमग्न✦BSEB के तीन कर्मचारियों पर गिरी गाज, फर्जी डिग्री के सहारे 30 साल से कर रहे थे नौकरी✦Bihar News: CSP संचालक से 3 लाख की लूट का आरोपी गिरफ्तार, वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद

भूकंप के झटकों से दहला तुर्की, 15 बार डोली धरती, 18 लोगों की मौत

TURKEY: भूकंप से झटकों से तुर्की दहल गया है. भूकंप की वजह से यहां भारी तबाही मची है. भूकंप आने के दौरान लोगों ने 15 बार झटके महूसस किये. इस भूकंप में कई बिल्डिंग भरभरा कर गिर

FirstBihar
Khushboo Gupta
2 मिनट

TURKEY: भूकंप से झटकों से तुर्की दहल गया है. भूकंप की वजह से यहां भारी तबाही मची है. भूकंप आने के दौरान लोगों ने 15 बार झटके महूसस किये. इस भूकंप में कई बिल्डिंग भरभरा कर गिर गई. भूकंप के कारण अब तक 18 लोगों की मौत हो गई है और 200 से ज्यादा लोग जख्मी हो गये हैं.


रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 6.7 मापी गई है. भूकंप की तीव्रता इतनी तेज थी कि इसके झटके पड़ोसी मुल्क इराक, सीरिया और लेबनान में भी महसूस किए गए. भूकंप से करीब 10 से ज्यादा बिल्डिंग जमींदोज हुए हैं. सबसे ज्यादा नुकसान पूर्वी इलाजिग प्रांत में हुआ है. 


भूकंप के बाद कई इमारतों में आग भी लग गई. जिसके बाद हड़कंप मच गया. इस भीषण तबाही में कई इमारतें पल भर में जमींदोज हो गई. इन बिल्डिंगों के मलबे में भी कई लोगों के दबे होने की आशंका है. फिलहाल प्रभावित इलाकों में बड़े पैमाने पर राहत बचाव अभियान चलाया जा रहा है. ये भूकंप शुक्रवार रात करीब 9 बजे आया था.