ब्रेकिंग
बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला: 10 कट्ठा जमीन के लिए सीने पर कुल्हाड़ी मारकर हत्या ✦मधुबनी गोलीकांड के बाद लापता ASI का अब तक सुराग नहीं, बलिराजगढ़ में शव मिलने से मचा हड़कंप✦RK सिन्हा के ब्रह्मभोज में जुटे दिग्गज नेता, सम्राट चौधरी और प्रशांत किशोर की मुलाकात बनी चर्चा का विषय✦पटना में फूड सेफ्टी की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख रुपये का घी और आटा जब्त; कई दुकानों को बंद करने का निर्देश✦बिहार के सरकारी विद्यालयों में 2027 में कितने दिन रहेगी छुट्टी? रविवार की वजह से अवकाश में 9 दिनों की कमी, देखिए पूरी लिस्ट✦बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला: 10 कट्ठा जमीन के लिए सीने पर कुल्हाड़ी मारकर हत्या ✦मधुबनी गोलीकांड के बाद लापता ASI का अब तक सुराग नहीं, बलिराजगढ़ में शव मिलने से मचा हड़कंप✦RK सिन्हा के ब्रह्मभोज में जुटे दिग्गज नेता, सम्राट चौधरी और प्रशांत किशोर की मुलाकात बनी चर्चा का विषय✦पटना में फूड सेफ्टी की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख रुपये का घी और आटा जब्त; कई दुकानों को बंद करने का निर्देश✦बिहार के सरकारी विद्यालयों में 2027 में कितने दिन रहेगी छुट्टी? रविवार की वजह से अवकाश में 9 दिनों की कमी, देखिए पूरी लिस्ट

डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ सीनेट में चलेगा महाभियोग, क्या जाएगी राष्ट्रपति की कुर्सी?

DESK: सत्ता के दुरुपयोग और संसद के काम में अवरोध पैदा करने के आरोप में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ महाभियोग अब सीनेट में चलेगा. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के खि

FirstBihar
Khushboo Gupta
2 मिनट

DESK: सत्ता के दुरुपयोग और संसद के काम में अवरोध पैदा करने के आरोप में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ महाभियोग अब सीनेट में चलेगा. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ संसद के निचले सदन में चल रही महाभियोग की कार्यवाही को ऊपरी सदन सीनेट भेजने के पक्ष में सांसदों ने वोट किया है. 21 जनवरी से महाभियोग की कार्यवाही शुरू हो सकती है. 


ट्रंप के खिलाफ महाभियोग की कार्यवाही सीनेट में चलाए जाने के पक्ष में 228 सांसदों ने वोट किये जबकि विपक्ष में 193 सांसदों ने वोट दिया. वहीं व्हाइट हाउस ने महाभियोग प्रस्ताव को अमेरिका के इतिहास के बेहद शर्मनाक राजनीतिक घटनाक्रमों में से एक बताया है. अब यह प्रक्रिया सीनेट में पहुंच गई है, महाभियोग की कार्यवाही की अध्यक्षता सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस करेंगे.


वहीं व्हाइट हाउस ने उम्मीद जताई है कि राष्ट्रपति  डोनाल्ड ट्रंप महाभियोग की प्रक्रिया को आसानी से पार कर लेंगे. ट्रंप ने महाभियोग को सिर्फ एक अफवाह करार दिया और कहा कि इसका कोई असर नहीं होगा.