ब्रेकिंग
बिहार में फिर बाढ़ का खतरा! वाल्मीकिनगर बराज से 3.24 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया✦जमुई की नाबालिग पीड़िता की तस्वीर सार्वजनिक करने का आरोप, मीसा भारती के खिलाफ थाने में आवेदन✦जनप्रतिनिधियों का फोन नहीं उठाते हैं अधिकारी, भाजपा सांसद का बड़ा बयान, कहा..जिनके हाथ में तबादले की ताकत केवल उन्हीं का कॉल करते हैं रिसीव✦बिहार में बेटियों से बदसलूकी का दौर जारी: आरा में चलती ऑटो में छात्रा से छेड़खानी, बचने के लिए सड़क पर कूदी✦उत्तराखंड में मौसम खराब, चारधाम यात्रा दो दिन के लिए स्थगित, कई जिलों में रेड अलर्ट ✦बिहार में फिर बाढ़ का खतरा! वाल्मीकिनगर बराज से 3.24 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया✦जमुई की नाबालिग पीड़िता की तस्वीर सार्वजनिक करने का आरोप, मीसा भारती के खिलाफ थाने में आवेदन✦जनप्रतिनिधियों का फोन नहीं उठाते हैं अधिकारी, भाजपा सांसद का बड़ा बयान, कहा..जिनके हाथ में तबादले की ताकत केवल उन्हीं का कॉल करते हैं रिसीव✦बिहार में बेटियों से बदसलूकी का दौर जारी: आरा में चलती ऑटो में छात्रा से छेड़खानी, बचने के लिए सड़क पर कूदी✦उत्तराखंड में मौसम खराब, चारधाम यात्रा दो दिन के लिए स्थगित, कई जिलों में रेड अलर्ट

TMC विधायकों के साथ ममता बनर्जी की बैठक आज, राज्यपाल से भी कर सकती हैं मुलाकात

DESK: पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों के रिजल्ट घोषित हो चुके हैं। चार राज्यों और एक केंद्रशासित प्रदेश के नतीजे सामने आ चुके हैं। पश्चिम बंगाल में TMC की शानदार वापसी हुई है

TMC विधायकों के साथ ममता बनर्जी की बैठक आज, राज्यपाल से भी कर सकती हैं मुलाकात
Santosh Singh
2 मिनट

DESK: पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों के रिजल्ट घोषित हो चुके हैं। चार राज्यों और एक केंद्रशासित प्रदेश के नतीजे सामने आ चुके हैं। पश्चिम बंगाल में TMC की शानदार वापसी हुई है। पश्चिम बंगाल में जीत के बाद तृणमूल कांग्रेस की अध्यक्ष और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी आज पार्टी के विधायकों के साथ शाम 4 बजे टीएमसी मुख्यालय में बैठक करेंगी। जिसके बाद आज शाम 7 बजे राज्यपाल जगदीप धनखड़ से मुलाकात कर सकती हैं।


बताया यह भी जा रहा है कि ममता बनर्जी की ओर से राज्यपाल के समक्ष सरकार बनाने का दावा पेश किया जाएगा। इसके बाद ममता बनर्जी को तीसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई जाएगी। पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी ने जीत की हैट्रिक लगाई है। विधानसभा चुनाव के नतीजों में TMC ने 213 सीटें हासिल कीं वहीं BJP ने 77 सीटों पर जीत  मिला। विधानसभा चुनाव में शानदार जीत के लिए ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल की जनता को धन्यवाद दिया है। ममता बनर्जी ने कहा कि वो बंगाल के विकास के लिए आगे भी काम जारी रखेंगी। ममता बनर्जी ने कहा कि उनकी सबसे पहली प्राथमिकता राज्य में कोरोना संक्रमण को रोकना है जिसके लिए उन्होंने केंद्र सरकार से मदद भी मांगी है।