ब्रेकिंग
बिहार में बढ़ रहे आपराधिक वारदातों पर भड़के चिराग पासवान, कहा..सरकार का हिस्सा होने पर शर्मिंदगी महसूस हो रही है✦ड्यूटी के दौरान बातचीत में मशगूल दिखे पुलिसकर्मी, वीडियो सामने आने के बाद SP ने दिये जांच के आदेश✦1 अक्टूबर से वजन के हिसाब से बिकेगा गिट्टी-बालू, मोटर वाहन संघ का बड़ा फैसला✦किशनगंज में युवती से बदसलूकी मामले में चौथी गिरफ्तारी, गुजरात में छिपे आरोपी को पुलिस ने दबोचा✦बाढ़ के बीच जहरीले सांप का कहर... मां के साथ सो रहे मासूम को डसा, अस्पताल पहुंचते ही मौत✦बिहार में बढ़ रहे आपराधिक वारदातों पर भड़के चिराग पासवान, कहा..सरकार का हिस्सा होने पर शर्मिंदगी महसूस हो रही है✦ड्यूटी के दौरान बातचीत में मशगूल दिखे पुलिसकर्मी, वीडियो सामने आने के बाद SP ने दिये जांच के आदेश✦1 अक्टूबर से वजन के हिसाब से बिकेगा गिट्टी-बालू, मोटर वाहन संघ का बड़ा फैसला✦किशनगंज में युवती से बदसलूकी मामले में चौथी गिरफ्तारी, गुजरात में छिपे आरोपी को पुलिस ने दबोचा✦बाढ़ के बीच जहरीले सांप का कहर... मां के साथ सो रहे मासूम को डसा, अस्पताल पहुंचते ही मौत

कनपटी पर बंदूक रखकर बना रहा था टिक टॉक वीडियो, ट्रिगर दबा और लड़के की हो गई मौत

BARELI: आजकल युवाओं के बीच टिक-टॉक का क्रेज बढ़ता ही जा रहा है. टिक टॉक जानलेवा भी साबित हो रहा है, बावजूद इसके जिसे वीडियो बनाने की बुरी लत गई है, वो मानने को तैयार नहीं है.

FirstBihar
Khushboo Gupta
2 मिनट

BARELI: आजकल युवाओं के बीच टिक-टॉक का क्रेज बढ़ता ही जा रहा है. टिक टॉक जानलेवा भी साबित हो रहा है, बावजूद इसके जिसे वीडियो बनाने की बुरी लत गई है, वो मानने को तैयार नहीं है. बरेली में टिक-टॉक वीडियो बनाने के चक्कर में एक लड़के की जान चली गई है.  


मामला बरेली के हाफिजगंज की है, जहां रिवॉल्वर के साथ टिक टॉक वीडियो बना रहे इंटर के छात्र की दर्दनाक मौत हो गई है. लड़के की मौत के बाद कोहराम मच गया है. दरअसल किशोर नाम के छात्र को टिक टॉक वीडियो बनाने का बहुत शौक था. अक्सर वीडियो बनाकर वो अपने फ्रेंड्स के साथ शेयर करता था. लेकिन उसे ये पता नहीं था टिक टॉक का क्रेज एक दिन उसकी जान ले लेगा.


टिक टॉक वीडियो बनाने के लिए किशोर ने अपनी मां से लाइसेंसी रिवॉल्वर मांगा. मां ने गलती की और अपने बच्चे को बंदूक थमा दी. उसके बाद लड़का अपनी कनपटी पर बंदूक रखकर मोबाइल से टिक-टॉक वीडियो बनाने लगा. इसी दौरान ट्रिगर दबा और उसे गोली लग गई. जिससे उसकी मौत हो गई. आपको बता दें कि मृतक के पिता आर्मी में हैं. वहीं इस घटना के बाद से पूरे परिवार में मातम पसर गया है.