ब्रेकिंग
बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला: 10 कट्ठा जमीन के लिए सीने पर कुल्हाड़ी मारकर हत्या ✦मधुबनी गोलीकांड के बाद लापता ASI का अब तक सुराग नहीं, बलिराजगढ़ में शव मिलने से मचा हड़कंप✦RK सिन्हा के ब्रह्मभोज में जुटे दिग्गज नेता, सम्राट चौधरी और प्रशांत किशोर की मुलाकात बनी चर्चा का विषय✦पटना में फूड सेफ्टी की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख रुपये का घी और आटा जब्त; कई दुकानों को बंद करने का निर्देश✦बिहार के सरकारी विद्यालयों में 2027 में कितने दिन रहेगी छुट्टी? रविवार की वजह से अवकाश में 9 दिनों की कमी, देखिए पूरी लिस्ट✦बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला: 10 कट्ठा जमीन के लिए सीने पर कुल्हाड़ी मारकर हत्या ✦मधुबनी गोलीकांड के बाद लापता ASI का अब तक सुराग नहीं, बलिराजगढ़ में शव मिलने से मचा हड़कंप✦RK सिन्हा के ब्रह्मभोज में जुटे दिग्गज नेता, सम्राट चौधरी और प्रशांत किशोर की मुलाकात बनी चर्चा का विषय✦पटना में फूड सेफ्टी की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख रुपये का घी और आटा जब्त; कई दुकानों को बंद करने का निर्देश✦बिहार के सरकारी विद्यालयों में 2027 में कितने दिन रहेगी छुट्टी? रविवार की वजह से अवकाश में 9 दिनों की कमी, देखिए पूरी लिस्ट

तिहाड़ जेल में बंद अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन कोरोना पॉजिटिव, दिल्ली AIIMS में भर्ती

DESK: तिहाड़ जेल में बंद अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन कोरोना संक्रमित हुआ है। दिल्ली के एम्स में इलाज के लिए उसे एडमिट कराया गया है। फिलहाल उसकी हालत स्थित बनी हुई है। कोरोन

तिहाड़ जेल में बंद अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन कोरोना पॉजिटिव, दिल्ली AIIMS में भर्ती
Santosh Singh
2 मिनट

 DESK: तिहाड़ जेल में बंद अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन कोरोना संक्रमित हुआ है। दिल्ली के एम्स में इलाज के लिए उसे एडमिट कराया गया है। फिलहाल उसकी हालत स्थित बनी हुई है। कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उसे एम्स में भर्ती कराया गया है। अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन पर अपहरण और हत्या के जुड़े करीब 70 से अधिक मामले चल रहे हैं। पत्रकार ज्योतिर्मय डे की हत्या मामले में दोषी ठहराए जाने के बाद आजीवन कारावास की सजा सुनाई गयी थी। छोटा राजन 1993 में हुए मुंबई सीरियल बम ब्लास्ट का भी आरोपी है।


गौरतलब है कि 2015 में इंडोनेशिया के बाली से प्रत्यर्पण के बाद से अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन तिहाड़ जेल में बंद है। मुंबई में उसके खिलाफ जो भी मामले चल रहे थे उन्हें सीबीआई को स्थानांतरित कर दिया गया था। विशेष कोर्ट में इन मामलों की सुनवाई चल रही है। तिहाड़ जेल के सहायक जेलर ने सत्र अदालत को बताया कि वह एक मामले की सुनवाई के सिलसिले में वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरीए छोटा राजन को न्यायाधीश के समक्ष पेश नहीं कर सकते हैं क्यों की वह कोरोना संक्रमित हो गया है जिसे दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया है।