ब्रेकिंग
असिस्टेंट बैंक मैनेजर का सड़ा-गला शव मिलने से सनसनी, ड्यूटी से एक महीने से थे गायब; हत्या, हादसा या सुसाइड?कमरे में फंदे से लटका मिला पति-पत्नी का शव, बेटी ने बड़े भाई पर लगाया हत्या का आरोपचिनी मिल जमीन फर्जीवाड़ा मामले में एक्शन, राजस्व कर्मचारी सस्पेंड; डीएम ने दिए जांच के आदेशबिहार के बैंक में 3.80 करोड़ का फ्रॉड, दो बैंक मैनेजर समेत 28 लोगों के खिलाफ केस दर्जमैरिज एनिवर्सरी के आठ दिन बाद चौथी मंजिल से गिरकर युवक की संदिग्ध मौत, दो शादियों की कहानी आई सामनेअसिस्टेंट बैंक मैनेजर का सड़ा-गला शव मिलने से सनसनी, ड्यूटी से एक महीने से थे गायब; हत्या, हादसा या सुसाइड?कमरे में फंदे से लटका मिला पति-पत्नी का शव, बेटी ने बड़े भाई पर लगाया हत्या का आरोपचिनी मिल जमीन फर्जीवाड़ा मामले में एक्शन, राजस्व कर्मचारी सस्पेंड; डीएम ने दिए जांच के आदेशबिहार के बैंक में 3.80 करोड़ का फ्रॉड, दो बैंक मैनेजर समेत 28 लोगों के खिलाफ केस दर्जमैरिज एनिवर्सरी के आठ दिन बाद चौथी मंजिल से गिरकर युवक की संदिग्ध मौत, दो शादियों की कहानी आई सामने

तेज रफ्तार का कहर: भीषण सड़क हादसे में पांच लोगों की दर्दनाक मौत, झारखंड का रहने वाला था परिवार

DESK: ग्रेटर नोएडा के यमुना एक्सप्रेसवे पर एक बार फिर बड़ा हादसा हुआ है। तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से एक कार के परखचे उड़ गए। हादसे में कार सवार पांच लोगों की दर्दनाक मौ

तेज रफ्तार का कहर: भीषण सड़क हादसे में पांच लोगों की दर्दनाक मौत, झारखंड का रहने वाला था परिवार
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DESK: ग्रेटर नोएडा के यमुना एक्सप्रेसवे पर एक बार फिर बड़ा हादसा हुआ है। तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से एक कार के परखचे उड़ गए। हादसे में कार सवार पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है जबकि कुछ लोग घायल हुए हैं। सभी इको वैन पर सवार होकर दिल्ली से झारखंड जा रहे थे, तभी यह हादसा हो गया। हादसे का शिकार हुआ परिवार झारखंड का रहने वाला था।


बताया जा रहा है कि यमुना एक्सप्रेसवे के जीरो पॉइंट से करीब 25 किलोमीटर दूर रबूपुरा थाना क्षेत्र में शुक्रवार की देर रात इको वैन में किसी दूसरे वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने पांच लोगों को मृत घोषित कर दिया जबकि अन्य घायलों का इलाज जारी है।


मृतकों की पहचान साउथ दिल्ली के थाना कालिंदी कुंज क्षेत्र के मदनपुर खादर स्थित जेजे कॉलोनी निवासी 38 वर्षीय उपेंद्र, उसका भाई 36 वर्षीय बिजेंद्र, बिजेंद्र की 30 वर्षीय पत्नी कांति देवी, बिजेंद्र की 12 साल की बेटी कुव ज्योति और 45 वर्षीय सुरेश शामिल हैं। जबकि हादसे में सूरज, आयुष और आर्यन गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिनका इलाज जेवर के कैलाश अस्पताल में चल रहा है।


पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले के तफ्तीश में जुट गई है। पुलिस ने मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी है। हादसे की जानकारी मिलने के बाद मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया है और उनका रो रोकर बुरा हाल है।