ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

Taj Mahal: आम लोगों के लिए इस दिन बंद रहेगा ताजमहल, जानिये क्या है वजह

Taj Mahal: अगर आप भी ताजमहल घूमने का प्लान बना रहे हैं तो यह खबर आपके लिए है। ताजमहल में इस दिन आम लोगों की एंट्री बंद रहेगी।

Taj Mahal
आम लोगों के लिए 23 अप्रैल 2025 को बंद रहेगा ताजमहल
© google
Khushboo Gupta
Khushboo Gupta
2 मिनट

Taj Mahal: अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस के आगमन के कारण 23 अप्रैल यानी (बुधवार) को ताजमहल आम पर्यटकों के लिए बंद रहेगा। उपराष्ट्रपति अपने परिवार के साथ ताजमहल का दौरा करेंगे। जिसके कारण भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण ने ताजमहल को बुधवार को आम लोगों के लिए बंद रखने का आदेश जारी किया है।


23 अप्रैल 2025 को ताजमहल बंद रहेगा और पर्यटक अंदर नहीं जा सकेंगे। आम पर्यटक के लिए ताजमहल अगले दिन यानी गुरुवार को खोला जाएगा। दरअसल, 23 अप्रैल, बुधवार के दिन अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ताजमहल देखने के लिए आगरा आ रहे हैं। वह अपनी पत्नी और तीन बच्चों के साथ ताजमहल देखेंगे।


बुधवार को ताजमहल बंद रहने का आदेश भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआइ) ने सोमवार को जारी किया है। इस दिन सुबह से विंडो टिकट भी बंद रहेगी। जिसके कारण आम पर्यटक बुधवार को ताज का दीदार नहीं कर पाएंगे। आपको बता दें कि, अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस चार दिन की भारत यात्रा पर हैं। सोमवार को वह अपने परिवार के साथ दिल्ली पहुंचे। शाम को उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। जेडी वेंस, उनकी पत्नी उषा और उनके बच्चे बुधवार को ताजमहल देखने के लिए आगरा पहुंचेंगे। जिसके लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है।

रिपोर्टिंग
K

रिपोर्टर

KHUSHBOO GUPTA

FirstBihar संवाददाता