ब्रेकिंग
Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी

तीन दिनों बाद शराब हो जाएगी सस्ती, हटेगा स्पेशल कोरोना टैक्स

DELHI : तीन दिनों बाद दिल्ली में शराब सस्ती हो जाएगी। शराब पर लगाया गया स्पेशल कोरोना फीस हटाया गया। लॉकडाउन के तीसरे फेज में शराब की दुकानों को खोला गया जिसके बाद दिल्ली में

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

DELHI : तीन दिनों बाद दिल्ली में शराब सस्ती हो जाएगी। शराब पर लगाया गया स्पेशल कोरोना फीस हटाया गया। लॉकडाउन के तीसरे फेज में शराब की दुकानों को खोला गया जिसके बाद दिल्ली में शराब की दुकानों में भारी भीड़ उमड़ पड़ी थी। इसके बाद दिल्ली सरकार ने शराब पर 70 फीसदी स्पेशल कोरोना फीस लगा दिया था।


दिल्ली सरकार ने लॉकडाउन के तीसरे फेज में 150 सरकारी शराब की दुकानों को खोलने की इजाजत दी थी। इसके बाद भीड़ को देखते हुए सोशल डिस्टेंसिंग टूटने की आशंका को देखते हुए सरकार ने सरकार ने 70 फीसदी टैक्स लगा दिया था। बावजूद इसके शराब दुकानों पर भीड़ कम नहीं हुई थी। लेकिन अब सरकार ने 10 जून से सभी शराब पर लगाया गया टैक्स हटाने का फैसला लिया है।


बता दें कि चार मई को 40 दिन बाद जब शराब की दुकानें जब फिर से खोली गयीं थी तो दुकानों पर भारी भीड़ उमड़ पड़ी थी। कुछ जगहों पर सोशल डिस्टेंसिंग के नियम का उल्लंघन किया गया था। शराब की दुकानों को भीड़ के अनियंत्रित होने की वजह से बंद भी करना पड़ा था। यही नहीं, कई जगह भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस को हल्के बल का इस्तेमाल भी करना पड़ा था। इसके बाद दिल्ली सरकार ने शराब पर स्पेशल टैक्स लगा दिया था।


रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

Meraj Ahmad

FirstBihar संवाददाता