ब्रेकिंग
बांका मंदार पर्वत छेड़खानी मामले का मुख्य आरोपी अब्दुल्लाह कोलकाता से अरेस्ट, दूध देने जा रही युवती को बनाया था शिकार✦पटना में गली के विवाद को लेकर दो पक्षों में झड़प, सास की मौत; बहू गंभीर, NH-80 पर उतरे ग्रामीण✦Bihar Flood News: बगहा में बाढ़ का कहर, 100 घरों में घुसा कमर तक पानी; वाल्मीकिनगर-बगहा सड़क जलमग्न✦BSEB के तीन कर्मचारियों पर गिरी गाज, फर्जी डिग्री के सहारे 30 साल से कर रहे थे नौकरी✦Bihar News: CSP संचालक से 3 लाख की लूट का आरोपी गिरफ्तार, वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद✦बांका मंदार पर्वत छेड़खानी मामले का मुख्य आरोपी अब्दुल्लाह कोलकाता से अरेस्ट, दूध देने जा रही युवती को बनाया था शिकार✦पटना में गली के विवाद को लेकर दो पक्षों में झड़प, सास की मौत; बहू गंभीर, NH-80 पर उतरे ग्रामीण✦Bihar Flood News: बगहा में बाढ़ का कहर, 100 घरों में घुसा कमर तक पानी; वाल्मीकिनगर-बगहा सड़क जलमग्न✦BSEB के तीन कर्मचारियों पर गिरी गाज, फर्जी डिग्री के सहारे 30 साल से कर रहे थे नौकरी✦Bihar News: CSP संचालक से 3 लाख की लूट का आरोपी गिरफ्तार, वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद

बिहार: पूर्व वार्ड पार्षद की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार अपराधियों ने गोलियों से भूना

SUPAUL: बिहार में अपराधियों का कहर जारी है. सुपौल में एक पूर्व वार्ड पार्षद की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी. घटना के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है.<str

बिहार:  पूर्व वार्ड पार्षद की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार अपराधियों ने गोलियों से भूना
Manish Kumar
2 मिनट

SUPAUL: बिहार में अपराधियों का कहर जारी है. सुपौल में एक पूर्व वार्ड पार्षद की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी. घटना के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है.

घर के बाहर मारी गोली

घटना के बारे में बताया जा रहा है कि नगर परिषद क्षेत्र 28 के पूर्व वार्ड पार्षद ललित यादव अपने दरवाजे पर बैठे हुए थे. इस दौरान ही बाइक से आए पांच अपराधियों ने फायरिंग शुरू कर दी. ललित को एक गोली सिर और तीन गोली छाती में लगी. जिससे घटनास्थल पर ही मौत हो गई.

हॉस्पिटल में हंगामा

आसपास के लोग और पुलिस ललित को लेकर हॉस्पिटल पहुंची. लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. जिसके बाद समर्थक भी जमा हो गयी और हंगामा करने लगे. नाराज लोग पुलिस के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे. ललित यादव की पत्नी निशा भारती फिलहाल वार्ड पार्षद है. घटना की सूचना मिलने के बाद कई थानों की पुलिस पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई है. पुलिस ने दावा किया जल्द ही अपराधियों को गिफ्तार कर लिया जाएगा.