ब्रेकिंग
1st Bihar जो कहता है वही होता है...बाकी सब हैं पीछे-पीछे, निशांत की खबर पर 100 फीसदी लगी मुहर, बने पावर सेंटर बिहार कैबिनेट विस्तार: पीएम मोदी. शाह, राजनाथ सिंह, सीएम सम्राट और नीतीश कुमार समेत तमाम एनडीए नेता मौजूद, मंत्रियों का शपथ ग्रहण शुरूसम्राट कैबिनेट में मंत्री बनने जा रहे निशांत कुमार, शपथ ग्रहण से पहले पिता नीतीश कुमार का लिया आशीर्वादबिहार कैबिनेट विस्तार: सम्राट मंत्रिमंडल में सबसे ज्यादा राजपूत मंत्री होंगे, जानिए किस जाति के कितने मंत्रीपटना में जाम से त्राहिमाम, शपथ ग्रहण और पीएम मोदी के रोड शो को लेकर कई रूट डायवर्ट; लोगों की बढ़ी परेशानी1st Bihar जो कहता है वही होता है...बाकी सब हैं पीछे-पीछे, निशांत की खबर पर 100 फीसदी लगी मुहर, बने पावर सेंटर बिहार कैबिनेट विस्तार: पीएम मोदी. शाह, राजनाथ सिंह, सीएम सम्राट और नीतीश कुमार समेत तमाम एनडीए नेता मौजूद, मंत्रियों का शपथ ग्रहण शुरूसम्राट कैबिनेट में मंत्री बनने जा रहे निशांत कुमार, शपथ ग्रहण से पहले पिता नीतीश कुमार का लिया आशीर्वादबिहार कैबिनेट विस्तार: सम्राट मंत्रिमंडल में सबसे ज्यादा राजपूत मंत्री होंगे, जानिए किस जाति के कितने मंत्रीपटना में जाम से त्राहिमाम, शपथ ग्रहण और पीएम मोदी के रोड शो को लेकर कई रूट डायवर्ट; लोगों की बढ़ी परेशानी

Success Story: ठेकेदार ने नहीं दिये मजदूर मां के 220 रुपये, इंसाफ दिलाने के लिए बेटा बन गया IAS ऑफिसर

Success Story: गरीब मजदूर मां के 220 रुपये ठेकेदार ने नहीं दिये...जिसके बाद इंसाफ दिलाने के लिए बेटा अफसर बन गया। पढ़िये IAS ऑफिसर हेमंत के सक्सेस की कहानी।

Success Story
मां को इंसाफ दिलाने के लिए बेटा बन गया IAS ऑफिसर
© social media
Khushboo Gupta
Khushboo Gupta
3 मिनट

Success Story: कहते हैं कि अगर आप किसी चीज को हासिल करने के लिए जी जान से मेहनत करते हैं तो सफलता आपके कदम जरूर चूमती है। अपनी कड़ी मेहनत और लगन के बल पर ऐसा कर दिखाया है ग्रामीण परिवार से आने वाले हेमंत पारीक ने। अपने सफर में कई आर्थिक और शैक्षिक चुनौतियों का सामना करते हुए उन्होंने सफलता हासिल की है। हेमंत की मां ने मजदूरी करके परिवार का पालन पोषण किया। बिना आर्थिक संसाधनों और अंग्रेजी भाषा के ज्ञान के, हेमंत ने पूरी लगन से सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी की और UPSC 2023 में सफलता हासिल की।


राजस्थान के एक छोटे से गांव में जन्मे हेमंत पारीक का परिवार बहुत गरीब था। पिता जी पूजा-पाठ कराते थे, जिससे बहुत कम कमाई होती थी। मां मनरेगा में मजदूरी करके परिवार चलाती थीं। पिता जी और बहन की तबीयत अक्सर ही खराब रहती थी। इसलिए घर की सारी जिम्मेदारी मां के कंधों पर आ गई थीं। हेमंत खुद भी दिव्यांग थे, उनका एक हाथ ठीक से काम नहीं करता था। परिवार की मुश्किलें बढ़ती गईं, तो वे हरियाणा चले गए। हरियाणा में भी मां दिन में मनरेगा में काम और शाम को खेतों में मजदूरी करती थीं। किसी तरह मुश्किल से घर का खर्च चलता था। 


आर्थिक तंगी से कट रही जिंदगी के बीच एक घटना ने हेमंत को IAS बनने के लिए प्रेरित किया। एक बार एक ठेकेदार ने हेमंत की मां के 220 रुपये नहीं दिए। हेमंत ने जब ठेकेदार से पैसे मांगे, तो उसने मजाक उड़ाते हुए कहा, 'क्या तुम कलेक्टर हो?' यहीं से हेमंत के मन में सिविल सेवा में जाने का सपना जगा।  कॉलेज के सीनियर्स भी हेमंत का मजाक उड़ाते और कहते, 'तुम तो आईएएस बनोगे।' यह बात भी हेमंत के लिए प्रेरणा बनी और उन्होंने एक दिन वाकई इस बात को सच साबित कर दिखाया। 


हेमंत के पास न तो पैसे थे और न ही अच्छी पढ़ाई। दसवीं कक्षा तक उन्हें अंग्रेजी बिल्कुल नहीं आती थी। उनके टीचर ने उन्हें अंग्रेजी पास करने के लिए बहुत प्रेरित किया। सारी मुश्किलों के बावजूद, हेमंत ने किसी तरह स्कूल की पढ़ाई पूरी की। फिर उन्होंने एग्रीकल्चर में ग्रेजुएशन में दाखिला लिया। कॉलेज खत्म करने के बाद, हेमंत ने एक साल तक यूपीएससी परीक्षा की कड़ी मेहनत से तैयारी की। 2023 में उन्होंने ऑल इंडिया रैंक 884 हासिल करके परीक्षा पास कर ली। वाकई हेमंत की कहानी आजकल के सभी युवाओं के लिए प्रेरणादायी है।

रिपोर्टिंग
K

रिपोर्टर

KHUSHBOO GUPTA

FirstBihar संवाददाता

संबंधित खबरें