ब्रेकिंग
लेसी सिंह बनीं 8वीं बार मंत्री, बिहार की राजनीति में रचा इतिहासमुजफ्फरपुर के एक होटल में हो गया बड़ा कांड: शादी का झांसा देकर युवती से दरिंदगी, प्रेमी गिरफ्तारबिहार में मिड डे मील खाने के बाद 250 से अधिक बच्चों की तबीयत बिगड़ी, स्कूल में मचा हड़कंपतमिलनाडु में सरकार गठन पर सस्पेंस: थलापति विजय की TVK बहुमत से दूर, गवर्नर ने दोबारा लौटाया; क्या हैं विकल्प?बिहार के अंचल कार्यालयों की अब हर दिन मॉनिटरिंग, VC के जरिए कामकाज की होगी पड़ताल; सरकार ने जारी किया आदेशलेसी सिंह बनीं 8वीं बार मंत्री, बिहार की राजनीति में रचा इतिहासमुजफ्फरपुर के एक होटल में हो गया बड़ा कांड: शादी का झांसा देकर युवती से दरिंदगी, प्रेमी गिरफ्तारबिहार में मिड डे मील खाने के बाद 250 से अधिक बच्चों की तबीयत बिगड़ी, स्कूल में मचा हड़कंपतमिलनाडु में सरकार गठन पर सस्पेंस: थलापति विजय की TVK बहुमत से दूर, गवर्नर ने दोबारा लौटाया; क्या हैं विकल्प?बिहार के अंचल कार्यालयों की अब हर दिन मॉनिटरिंग, VC के जरिए कामकाज की होगी पड़ताल; सरकार ने जारी किया आदेश

Special Intensive Revision: बिहार के बाद पूरे देश में SIR कराने की तैयारी, इस राज्य में चुनाव आयोग की राजनीतिक दलों के साथ बैठक

Special Intensive Revision: चुनाव आयोग देशभर में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) की तैयारी कर रहा है। केरल के मुख्य निर्वाचन अधिकारी रतन केलकर ने बताया कि 20 सितंबर को राजनीतिक दलों के साथ बैठक में प्रक्रिया साझा की जाएगी।

Special Intensive Revision
प्रतिकात्मक
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Special Intensive Revision: बिहार के बाद अब पूरे देश में विशेष मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य कराने की तैयारी शुरू कर दी गई है। केरल के मुख्य निर्वाचन अधिकारी रतन यू. केलकर ने बताया कि 20 सितंबर को राजनीतिक दलों के साथ बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें SIR प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी जाएगी।


रतन केलकर ने बताया कि केरल में SIR की घोषणा जल्द ही की जाएगी। राज्य निर्वाचन आयोग ने सभी रिकॉर्ड्स को डिजिटाइज कर अपनी वेबसाइट पर सर्च करने योग्य फॉर्मेट में उपलब्ध करा दिया है। उन्होंने बताया कि हाल ही में हुई निर्वाचन आयोग की बैठक में हमने पूरे देश में SIR की तैयारियों पर चर्चा की। 


उन्होंने बताया कि केरल की ओर से हमने अपनी तैयारियों की रिपोर्ट पेश की और हमें उम्मीद है कि जल्द ही SIR की औपचारिक घोषणा हो जाएगी। हमने राज्य में कुछ तैयारियां पहले से ही शुरू कर दी हैं। 2002 में भी हमने SIR प्रक्रिया अपनाई थी। उन्होंने आगे बताया कि केरल में 100% डिजिटल साक्षरता है और यह प्रक्रिया यहां काफी आसान और सुचारु रूप से पूरी की जा सकेगी। 


रतन केलकर ने कहा कि डॉक्यूमेंट्स का 100% डिजिटाइजेशन पहले से ही हो चुका है। राज्य में शत-प्रतिशत डिजिटल साक्षरता है और 4G कवरेज भी पूरा है। हमारे पास जागरूक समाज है। लोगों, मीडिया और राजनीतिक पार्टियों का अच्छा सहयोग मिल रहा है। हमें विश्वास है कि सभी स्टेकहोल्डर्स के साथ मिलकर यह कार्य बेहद सहज और प्रभावी ढंग से संपन्न होगा

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता

संबंधित खबरें