ब्रेकिंग
बिहार में फिर बाढ़ का खतरा! वाल्मीकिनगर बराज से 3.24 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया✦जमुई की नाबालिग पीड़िता की तस्वीर सार्वजनिक करने का आरोप, मीसा भारती के खिलाफ थाने में आवेदन✦जनप्रतिनिधियों का फोन नहीं उठाते हैं अधिकारी, भाजपा सांसद का बड़ा बयान, कहा..जिनके हाथ में तबादले की ताकत केवल उन्हीं का कॉल करते हैं रिसीव✦बिहार में बेटियों से बदसलूकी का दौर जारी: आरा में चलती ऑटो में छात्रा से छेड़खानी, बचने के लिए सड़क पर कूदी✦उत्तराखंड में मौसम खराब, चारधाम यात्रा दो दिन के लिए स्थगित, कई जिलों में रेड अलर्ट ✦बिहार में फिर बाढ़ का खतरा! वाल्मीकिनगर बराज से 3.24 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया✦जमुई की नाबालिग पीड़िता की तस्वीर सार्वजनिक करने का आरोप, मीसा भारती के खिलाफ थाने में आवेदन✦जनप्रतिनिधियों का फोन नहीं उठाते हैं अधिकारी, भाजपा सांसद का बड़ा बयान, कहा..जिनके हाथ में तबादले की ताकत केवल उन्हीं का कॉल करते हैं रिसीव✦बिहार में बेटियों से बदसलूकी का दौर जारी: आरा में चलती ऑटो में छात्रा से छेड़खानी, बचने के लिए सड़क पर कूदी✦उत्तराखंड में मौसम खराब, चारधाम यात्रा दो दिन के लिए स्थगित, कई जिलों में रेड अलर्ट

सियाचिन की 'कातिल' सर्दी ने ले ली जवान की जान...बच्चों से जल्द घर आने का किया था वादा

CHANDIGARH: देश की सुरक्षा में हमारे जवान माइनस 26 डिग्री टेम्परेचर में भी सीमा पर डटे रहते हैं. दुश्मनों के छक्के छुड़ाने के लिए हमारे जवान हाड़ कंपाने वाली ठंडी में भी अपने

FirstBihar
Khushboo Gupta
2 मिनट

CHANDIGARH: देश की सुरक्षा में हमारे जवान माइनस 26 डिग्री टेम्परेचर में भी सीमा पर डटे रहते हैं. दुश्मनों के छक्के छुड़ाने के लिए हमारे जवान हाड़ कंपाने वाली ठंडी में भी अपने कर्तव्यों से कभी पीछे नहीं हटते हैं. लेकिन सियाचिन की 'कातिल' सर्दी ने हमारे एक जवान की जान ले ली है.


सियाचिन में तैनात एक जवान की ठंड से मौत हो गई है. उत्तराखंड के रहने वाले जवान रमेश बहुगुणा माइनस 26 डिग्री सेल्सियस में अपनी ड्यूटी पर तैनात थे. जहां भयंकर ठंड और ऑक्सीजन की कमी के चलते उनकी तबीयत खराब हो गई.  जिसके बाद चंडीगढ़ के अस्पताल में उन्हें भर्ती कराया गया. 


तबीयत बिगड़ने के बाद 38 साल के जवान बहुगुणा को 31 जनवरी को चंडीगढ़ लाया गया. जहां उनकी मौत हो गई. बहुगुणा महार रेजिमेंट के जवान थे और टिहरी जिले के चंबा क्षेत्र के सबली गांव के रहने वाले थे. जवान के परिवार में उनकी पत्नी और दो बच्चे हैं. साल 2002 में बहुगुणा ने फौज ज्वाइन की थी. आपको बता दें कि दुर्गम इलाका और अधिक ऊंचाई होने की वजह से जम्मू-कश्मीर में स्थित सियाचिन सेक्टर में तैनात जवानों की ड्यूटी सबसे कठिन मानी जाती है.