ब्रेकिंग
खेसारी लाल यादव ने पिता को गिफ्ट की 4 करोड़ की Range Rover SV, भावुक वीडियो हुआ वायरलबिहार में SC-ST अत्याचार मामलों के लिए बनेंगे 19 नए स्पेशल कोर्ट, 171 पदों के सृजन को कैबिनेट की मंजूरीफर्जी आधार कार्ड से भारत में घूम रहा था नेपाली युवक, नाबालिग लड़की को लेकर पहुंचा मैत्री पुल; SSB ने दबोचाBihar Cabinet Meeting: सम्राट कैबिनेट की बैठक खत्म...16 मेडिकल कॉलेज खोलने का निर्णय, कई महत्वपूर्ण एजेंडों पर लगी मुहर,जानें...बेतिया में सनसनीखेज वारदात, अधेड़ की गला दबाकर हत्या; घर के बेड पर मिला शवखेसारी लाल यादव ने पिता को गिफ्ट की 4 करोड़ की Range Rover SV, भावुक वीडियो हुआ वायरलबिहार में SC-ST अत्याचार मामलों के लिए बनेंगे 19 नए स्पेशल कोर्ट, 171 पदों के सृजन को कैबिनेट की मंजूरीफर्जी आधार कार्ड से भारत में घूम रहा था नेपाली युवक, नाबालिग लड़की को लेकर पहुंचा मैत्री पुल; SSB ने दबोचाBihar Cabinet Meeting: सम्राट कैबिनेट की बैठक खत्म...16 मेडिकल कॉलेज खोलने का निर्णय, कई महत्वपूर्ण एजेंडों पर लगी मुहर,जानें...बेतिया में सनसनीखेज वारदात, अधेड़ की गला दबाकर हत्या; घर के बेड पर मिला शव

Shibu Soren Death: शिबू सोरेन का निधन, लंबे समय से चल रहे इलाज के बाद ली अंतिम सांस; यहां होगा अंतिम संस्कार

Shibu Soren Death: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और झामुमो के संस्थापक शिबू सोरेन का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने एक्स पर दी जानकारी।

 Shibu Soren Death:  शिबू सोरेन का निधन, लंबे समय से चल रहे इलाज के बाद ली अंतिम सांस; यहां होगा अंतिम संस्कार
© GOOGLE
PRIYA DWIVEDI
2 मिनट

Shibu Soren Death: झारखंड के कद्दावर नेता, पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व केंद्रीय मंत्री शिबू सोरेन का निधन हो गया है। 81 वर्षीय सोरेन पिछले कई महीनों से बीमार चल रहे थे और दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। उन्होंने सोमवार सुबह 8:56 बजे अंतिम सांस ली। उनके निधन से झारखंड की राजनीति में शोक की लहर दौड़ गई है।


मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने पिता के निधन की जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के माध्यम से दी। भावुक होते हुए उन्होंने लिखा, "आदरणीय दिशोम गुरुजी हम सभी को छोड़कर चले गए हैं। आज मैं शून्य हो गया हूं..."


अस्पताल में डेढ़ महीने से थे भर्ती

शिबू सोरेन को जून के आखिरी सप्ताह में दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्हें किडनी संबंधी गंभीर समस्याएं थीं। भर्ती होने के कुछ दिन बाद ही उन्हें स्ट्रोक भी आया, जिसके बाद उनकी हालत और अधिक बिगड़ गई। बीते एक महीने से वह लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर थे और डॉक्टरों की विशेष टीम उनकी लगातार निगरानी कर रही थी। सोमवार सुबह अस्पताल की ओर से जारी मेडिकल बुलेटिन में बताया गया कि पूर्व मुख्यमंत्री को सुबह 8:56 बजे मृत घोषित किया गया। डॉक्टरों ने उन्हें बचाने की हरसंभव कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हो पाए।


आदिवासी राजनीति के शिखर पुरुष थे शिबू सोरेन

शिबू सोरेन झारखंड की राजनीति में एक ऐतिहासिक और आदिवासी नेतृत्व का चेहरा रहे हैं। उन्हें 'दिशोम गुरु' के नाम से भी जाना जाता था। उन्होंने झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) की स्थापना कर आदिवासियों की आवाज को राष्ट्रीय मंच तक पहुंचाया। वह तीन बार झारखंड के मुख्यमंत्री रहे और केंद्र में मंत्री पद पर भी कार्यरत रहे। उनका राजनीतिक जीवन संघर्षों और उपलब्धियों से भरा रहा। आदिवासी अधिकारों के लिए उन्होंने लंबी लड़ाई लड़ी औ