ब्रेकिंग
बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला: 10 कट्ठा जमीन के लिए सीने पर कुल्हाड़ी मारकर हत्या ✦मधुबनी गोलीकांड के बाद लापता ASI का अब तक सुराग नहीं, बलिराजगढ़ में शव मिलने से मचा हड़कंप✦RK सिन्हा के ब्रह्मभोज में जुटे दिग्गज नेता, सम्राट चौधरी और प्रशांत किशोर की मुलाकात बनी चर्चा का विषय✦पटना में फूड सेफ्टी की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख रुपये का घी और आटा जब्त; कई दुकानों को बंद करने का निर्देश✦बिहार के सरकारी विद्यालयों में 2027 में कितने दिन रहेगी छुट्टी? रविवार की वजह से अवकाश में 9 दिनों की कमी, देखिए पूरी लिस्ट✦बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला: 10 कट्ठा जमीन के लिए सीने पर कुल्हाड़ी मारकर हत्या ✦मधुबनी गोलीकांड के बाद लापता ASI का अब तक सुराग नहीं, बलिराजगढ़ में शव मिलने से मचा हड़कंप✦RK सिन्हा के ब्रह्मभोज में जुटे दिग्गज नेता, सम्राट चौधरी और प्रशांत किशोर की मुलाकात बनी चर्चा का विषय✦पटना में फूड सेफ्टी की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख रुपये का घी और आटा जब्त; कई दुकानों को बंद करने का निर्देश✦बिहार के सरकारी विद्यालयों में 2027 में कितने दिन रहेगी छुट्टी? रविवार की वजह से अवकाश में 9 दिनों की कमी, देखिए पूरी लिस्ट

शरजील पर भड़के नेता, सोम ने कहा-गोली मार दो..शिवसेना ने हाथ उखाड़कर 'चिकेन नेक हाइवे' पर टांगने की मांग की

DELHI: देशद्रोह के आरोपी शरजील इमाम पर नेताओं का गुस्सा फूट पड़ा है. असम को पूर्वोत्तर और देश से अलग करने का बयान देने वाले शरजील इमाम के खिलाफ कई नेता भड़क गये हैं. यूपी के म

FirstBihar
Khushboo Gupta
2 मिनट

DELHI: देशद्रोह के आरोपी शरजील इमाम पर नेताओं का गुस्सा फूट पड़ा है. असम को पूर्वोत्तर और देश से अलग करने का बयान देने वाले शरजील इमाम के खिलाफ कई नेता भड़क गये हैं. यूपी के मेरठ से बीजेपी विधायक संगीत सोम ने कहा है कि शरजील इमाम जैसे लोगों को चौराहे पर खड़ा करके गोली मार देनी चाहिए.


बीजेपी विधायक संगीत सोम ने कहा है कि, 'शरजील इमाम जैसे के बारे में अगर मुझसे पूछना चाहेंगे तो मैं गारंटी के साथ कहता हूं कि ऐसे लोगों को जो देश का बंटवारा करने की बात करते हैं और देश को तोड़ने की बात करते हैं चौराहे पर खड़ा करके फांसी के फंदे पर लटकाकर गोली मार देनी चाहिए.'


वहीं शिवसेना...शरजील इमाम का हाथ उखाड़कर उसे सजा देना चाहती है. शिवसेना ने अपने मुख पत्र सामना के संपादकीय में सख्त लहजे में लिखा है कि शरजील का हाथ उखाड़कर चिकेन नेक हाइवे पर टांग देना चाहिए. सामना में लिखा गया है कि, 'शरजील के भाषण सिर्फ भड़काऊ ही नहीं, बल्कि देश विरोधी भी थे. चिकन नेक मुस्लिमों का ही है. ऐसा बयान देकर शरजील ने देश के मुस्लिम समाज का सिर कलम कर दिया है. चिकेन नेक अर्थात मुर्गी की गर्दन. पूर्वोत्तर के राज्यों को देश से जोड़ने वाले 22 किलोमीटर के हाइवे को चिकेन नेक कहा जाता है. इस चिकेन नेक की गर्दन काटने के सपने देखने वाले शरजील का हाथ उखाड़कर चिकेन नेक हाइवे पर टांगना चाहिए.'


टैग्स