ब्रेकिंग
बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला: 10 कट्ठा जमीन के लिए सीने पर कुल्हाड़ी मारकर हत्या ✦मधुबनी गोलीकांड के बाद लापता ASI का अब तक सुराग नहीं, बलिराजगढ़ में शव मिलने से मचा हड़कंप✦RK सिन्हा के ब्रह्मभोज में जुटे दिग्गज नेता, सम्राट चौधरी और प्रशांत किशोर की मुलाकात बनी चर्चा का विषय✦पटना में फूड सेफ्टी की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख रुपये का घी और आटा जब्त; कई दुकानों को बंद करने का निर्देश✦बिहार के सरकारी विद्यालयों में 2027 में कितने दिन रहेगी छुट्टी? रविवार की वजह से अवकाश में 9 दिनों की कमी, देखिए पूरी लिस्ट✦बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला: 10 कट्ठा जमीन के लिए सीने पर कुल्हाड़ी मारकर हत्या ✦मधुबनी गोलीकांड के बाद लापता ASI का अब तक सुराग नहीं, बलिराजगढ़ में शव मिलने से मचा हड़कंप✦RK सिन्हा के ब्रह्मभोज में जुटे दिग्गज नेता, सम्राट चौधरी और प्रशांत किशोर की मुलाकात बनी चर्चा का विषय✦पटना में फूड सेफ्टी की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख रुपये का घी और आटा जब्त; कई दुकानों को बंद करने का निर्देश✦बिहार के सरकारी विद्यालयों में 2027 में कितने दिन रहेगी छुट्टी? रविवार की वजह से अवकाश में 9 दिनों की कमी, देखिए पूरी लिस्ट

शरद पवार ने NCP का अध्यक्ष पद छोड़ा, इस्तीफा देने का ऐलान किया, कार्यकर्ता हुए भावुक

DESK: NCP अध्यक्ष शरद पवार ने मंगलवार को पार्टी का अध्यक्ष पद छोड़ने का ऐलान कर दिया है. फिलहाल अभी तक उन्होंने अभी पद छोड़ने की वजह नहीं बताई है. आपको बता दें कि राष्ट्रवादी कांग्

शरद पवार ने NCP का अध्यक्ष पद छोड़ा, इस्तीफा देने का ऐलान किया, कार्यकर्ता हुए भावुक
Aprajita  Shila
Aprajita Shila
2 मिनट

DESK: NCP अध्यक्ष शरद पवार ने मंगलवार को पार्टी का अध्यक्ष पद छोड़ने का ऐलान कर दिया है. फिलहाल अभी तक उन्होंने अभी पद छोड़ने की वजह नहीं बताई है. आपको बता दें कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी महाराष्ट्र के महा-विकास अघाड़ी गठबंधन में शामिल है, जो फिलहाल विपक्ष में है.


82 साल के शरद पवार ने अपनी 'लोक माजे संगति' के दूसरे संस्करण की लॉन्चिंग के मौके पर कहा कि मैंने आज राष्ट्रवादी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद से रिटायरमेंट लेने का फैसला लिया है. पवार ने कहा कि मैंने कई सालों तक पार्टी का नेतृत्व किया है, अब इस उम्र में आने के बाद लगता है कि किसी और को ये पद संभालना चाहिए.'


साथ ही शरद पवार ने कहा कि 1999 में NCP बनने के बाद से ही मैं इसका अध्यक्ष रहा हूं, इस लंबे सफर को अब 24 साल हो गए हैं. पवार ने कहा कि मेरा राज्यसभा का कार्यकाल तीन साल का और बचा है ऐसे में अब मैं NCP अध्यक्ष का पद से इस्तीफा दे दूंगा.

टैग्स