ब्रेकिंग
एक फोन कॉल और घर से निकल गया नाबालिग... कुछ घंटों बाद डैम में मिला शव, 5 युवक हिरासत में✦बच्चों को अगवा कर भिखारी बनाने वाले गिरोह का खुलासा: 4 वर्षीय मासूम के साथ 5 आरोपी गिरफ्तार ✦विदाई कराने ससुराल गया था युवक... फिर रेलवे ट्रैक किनारे मिला शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप✦वाल्मीकिनगर बराज से छोड़ा गया 4 लाख क्यूसेक से अधिक पानी, दियारा क्षेत्र के गांवों में फैला पानी; तटबंधों पर हाई अलर्ट✦Success Story: 8 साल की उम्र में छिन गई आंखों की रोशनी... फिर भी नहीं मानी हार, अजय ने UPSC में हासिल की 109वीं रैंक✦एक फोन कॉल और घर से निकल गया नाबालिग... कुछ घंटों बाद डैम में मिला शव, 5 युवक हिरासत में✦बच्चों को अगवा कर भिखारी बनाने वाले गिरोह का खुलासा: 4 वर्षीय मासूम के साथ 5 आरोपी गिरफ्तार ✦विदाई कराने ससुराल गया था युवक... फिर रेलवे ट्रैक किनारे मिला शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप✦वाल्मीकिनगर बराज से छोड़ा गया 4 लाख क्यूसेक से अधिक पानी, दियारा क्षेत्र के गांवों में फैला पानी; तटबंधों पर हाई अलर्ट✦Success Story: 8 साल की उम्र में छिन गई आंखों की रोशनी... फिर भी नहीं मानी हार, अजय ने UPSC में हासिल की 109वीं रैंक

दूल्हे ने शादी के दौरान अवैध हथियार से की फायरिंग, पुलिस ने भेजा जेल

DESK: अपनी ही शादी में दूल्हा फायरिंग कर रहा था. वह भी अवैध हथियार से कर रहा था. लेकिन पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. यह मामला यूपी के शामली की है.<stron

दूल्हे ने शादी के दौरान अवैध हथियार से की फायरिंग, पुलिस ने भेजा जेल
Manish Kumar
2 मिनट

DESK: अपनी ही शादी में दूल्हा फायरिंग कर रहा था. वह भी अवैध हथियार से कर रहा था. लेकिन पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. यह मामला यूपी के शामली की है.


वीडियो वायरल

बताया जा रहा है कि बाबरी थाना क्षेत्र के गांव गोगवान जलालपुर में अपनी शादी के दौरान दूल्हा घोड़ी पर बैठकर हर्ष फायरिंग कर रहा था. इसका कई लोगों ने वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया में वायरल कर दिया. इस वीडियो के बाद पुलिस ने कार्रवाई की और आरोपी दूल्हे को गिरफ्तार कर लिया.


अवैध हथियार भी बरामद

दूल्हे की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने घर से अवैध हथियार भी बरामद किया है. इसी हथियार से फायरिंग की गई थी. गिरफ्तारी के बारे में पुलिस ने बताया कि 22 दिसंबर को शादी के समय दूल्हे द्वारा की गई हर्ष फायरिंग की वीडियो की जानकारी हुई थी. जिसके बाद कार्रवाई हुई है. बताया जा रहा है कि जब इसका वीडियो वायरल हुआ तो एसपी ने कार्रवाई का आदेश दिया. इसके बाद वीडियो के आधार पर दूल्हे की पहचान कराई गई. उसकी निशानदेही पर हर्ष फायरिग में प्रयुक्त तमंचा और कारतूस भी बरामद कर लिए. मोहित आदर्श मंडी के गांव जलालपुर गांव का रहने वाला है.