ब्रेकिंग
बिहार में फिर बाढ़ का खतरा! वाल्मीकिनगर बराज से 3.24 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया✦जमुई की नाबालिग पीड़िता की तस्वीर सार्वजनिक करने का आरोप, मीसा भारती के खिलाफ थाने में आवेदन✦जनप्रतिनिधियों का फोन नहीं उठाते हैं अधिकारी, भाजपा सांसद का बड़ा बयान, कहा..जिनके हाथ में तबादले की ताकत केवल उन्हीं का कॉल करते हैं रिसीव✦बिहार में बेटियों से बदसलूकी का दौर जारी: आरा में चलती ऑटो में छात्रा से छेड़खानी, बचने के लिए सड़क पर कूदी✦उत्तराखंड में मौसम खराब, चारधाम यात्रा दो दिन के लिए स्थगित, कई जिलों में रेड अलर्ट ✦बिहार में फिर बाढ़ का खतरा! वाल्मीकिनगर बराज से 3.24 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया✦जमुई की नाबालिग पीड़िता की तस्वीर सार्वजनिक करने का आरोप, मीसा भारती के खिलाफ थाने में आवेदन✦जनप्रतिनिधियों का फोन नहीं उठाते हैं अधिकारी, भाजपा सांसद का बड़ा बयान, कहा..जिनके हाथ में तबादले की ताकत केवल उन्हीं का कॉल करते हैं रिसीव✦बिहार में बेटियों से बदसलूकी का दौर जारी: आरा में चलती ऑटो में छात्रा से छेड़खानी, बचने के लिए सड़क पर कूदी✦उत्तराखंड में मौसम खराब, चारधाम यात्रा दो दिन के लिए स्थगित, कई जिलों में रेड अलर्ट

सुपरस्टार शाहरुख खान की बहन का निधन, कैंसर से थीं पीड़ित

DESK: बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान की चचेरी बहन का निधन हो गया है. लंबी बीमारी के बाद नूरजहां का निधन पाकिस्तान के पेशावर में हुआ है. नूरजहां कैंसर से पीड़ित थीं. बहन के निधन

FirstBihar
Khushboo Gupta
2 मिनट

DESK: बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान की चचेरी बहन का निधन हो गया है. लंबी बीमारी के बाद नूरजहां का निधन पाकिस्तान के पेशावर में हुआ है. नूरजहां कैंसर से पीड़ित थीं. बहन के निधन के बाद से शाहरुख के फैमिली में शोक की लहर है. 


ख़बरों के मुताबिक शाहरुख खान की चचेरी बहन नूरजहां 52 साल की थी. वो पेशावर के कायसा ख्वानी बाजार के करीब मोहल्ला शाह वली कताल इलाके में रहती थी. नूरजहां जिला और नगर पार्षद के रूप में काम करने के बाद राजनीति में सक्रिय थीं. पाकिस्‍तान की कई राजनीतिक हस्तियों से उनके अच्‍छे संबंध थे. 


शाहरुख खान के पिता और नूरजहां के पिता भाई थे. नूरजहां शाहरुख खान की चचेरी बहन थी. बहन के साथ शाहरूख के अच्छे संबंध थे. दोनों हमेशा फोन पर बात भी करते थे. बचपन में शाहरुख खान अपने माता-पिता के साथ अपनी बहन के घर पेशावर दो बार गए थे वहीं नूरजहां भी शाहरुख खान से मिलने उनके घर गई थीं.