ब्रेकिंग
बिहार में फिर बाढ़ का खतरा! वाल्मीकिनगर बराज से 3.24 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया✦जमुई की नाबालिग पीड़िता की तस्वीर सार्वजनिक करने का आरोप, मीसा भारती के खिलाफ थाने में आवेदन✦जनप्रतिनिधियों का फोन नहीं उठाते हैं अधिकारी, भाजपा सांसद का बड़ा बयान, कहा..जिनके हाथ में तबादले की ताकत केवल उन्हीं का कॉल करते हैं रिसीव✦बिहार में बेटियों से बदसलूकी का दौर जारी: आरा में चलती ऑटो में छात्रा से छेड़खानी, बचने के लिए सड़क पर कूदी✦उत्तराखंड में मौसम खराब, चारधाम यात्रा दो दिन के लिए स्थगित, कई जिलों में रेड अलर्ट ✦बिहार में फिर बाढ़ का खतरा! वाल्मीकिनगर बराज से 3.24 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया✦जमुई की नाबालिग पीड़िता की तस्वीर सार्वजनिक करने का आरोप, मीसा भारती के खिलाफ थाने में आवेदन✦जनप्रतिनिधियों का फोन नहीं उठाते हैं अधिकारी, भाजपा सांसद का बड़ा बयान, कहा..जिनके हाथ में तबादले की ताकत केवल उन्हीं का कॉल करते हैं रिसीव✦बिहार में बेटियों से बदसलूकी का दौर जारी: आरा में चलती ऑटो में छात्रा से छेड़खानी, बचने के लिए सड़क पर कूदी✦उत्तराखंड में मौसम खराब, चारधाम यात्रा दो दिन के लिए स्थगित, कई जिलों में रेड अलर्ट

जम्मू-कश्मीर में सेना की आतंकियों के साथ मुठभेड़, दो कैप्टन समेत तीन जवान शहीद; सर्च ऑपरेशन जारी

DESK: जम्मू-कश्मीर के राजौरी में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ के दौरान सेना के दो कैप्टन समेत अबतक तीन जवान शहीद हो गये हैं जबकि एक जवान गंभीर रूप से घायल है। सर्च ऑप

जम्मू-कश्मीर में सेना की आतंकियों के साथ मुठभेड़, दो कैप्टन समेत तीन जवान शहीद; सर्च ऑपरेशन जारी
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DESK: जम्मू-कश्मीर के राजौरी में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ के दौरान सेना के दो कैप्टन समेत अबतक तीन जवान शहीद हो गये हैं जबकि एक जवान गंभीर रूप से घायल है। सर्च ऑपरेशन के दौरान धर्मसाल के बाजीमल इलाके में आतंकवादियों और सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस के के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई। 


दरअसल, सेना को बाजीमल इलाके में आतंकियों के छिपे होने की खबर मिली थी। इसके बाद सर्च ऑपरेशन चलाया गया। सर्च ऑपरेशन में सेना के राष्ट्रीय राइफल्स के जवानों के साथ पैराट्रूपर्स भी शामिल हुए। आतंकी घात लगाकर बैठे थे, जैसे ही सेना आतंकियों के नजदीक पहुंची, उन्होंने सेना पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। जिसमें दो कैप्टन समेत तीन जवान शहीद हो गए। 


मुठभेड़ में सेना का एक जवान घायल हो गया है जिसे इलाज के लिए उधमपुर ले जाया गया है। बता दें कि 9 घंटे से ज्यादा समय से मुठभेड़ जारी है। एनकाउंटर में एक राष्ट्रीय राइफल्स के कैप्टन और दूसरे पैराट्रूपर्स के कैप्टन शहीद हुए हैं जबकि पैराट्रूपर्स का एक हवलदार शहीद हो गए हैं। सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी है और सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।