ब्रेकिंग
बांका मंदार पर्वत छेड़खानी मामले का मुख्य आरोपी अब्दुल्लाह कोलकाता से अरेस्ट, दूध देने जा रही युवती को बनाया था शिकार✦पटना में गली के विवाद को लेकर दो पक्षों में झड़प, सास की मौत; बहू गंभीर, NH-80 पर उतरे ग्रामीण✦Bihar Flood News: बगहा में बाढ़ का कहर, 100 घरों में घुसा कमर तक पानी; वाल्मीकिनगर-बगहा सड़क जलमग्न✦BSEB के तीन कर्मचारियों पर गिरी गाज, फर्जी डिग्री के सहारे 30 साल से कर रहे थे नौकरी✦Bihar News: CSP संचालक से 3 लाख की लूट का आरोपी गिरफ्तार, वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद✦बांका मंदार पर्वत छेड़खानी मामले का मुख्य आरोपी अब्दुल्लाह कोलकाता से अरेस्ट, दूध देने जा रही युवती को बनाया था शिकार✦पटना में गली के विवाद को लेकर दो पक्षों में झड़प, सास की मौत; बहू गंभीर, NH-80 पर उतरे ग्रामीण✦Bihar Flood News: बगहा में बाढ़ का कहर, 100 घरों में घुसा कमर तक पानी; वाल्मीकिनगर-बगहा सड़क जलमग्न✦BSEB के तीन कर्मचारियों पर गिरी गाज, फर्जी डिग्री के सहारे 30 साल से कर रहे थे नौकरी✦Bihar News: CSP संचालक से 3 लाख की लूट का आरोपी गिरफ्तार, वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद

भीषण हादसा: बच्चों से भरी स्कूल बस पलटी, 6 बच्चे घायल

DELHI: देश की राजधानी नई दिल्ली में आज सवेरे एक भीषण हादसा हो गया है. बच्चों से भरी एक स्कूल बस पलट गई है, जिसमें 6 बच्चे घायल हो गये हैं. घटना उत्तरी दिल्ली के नारायणा इलाके

FirstBihar
Khushboo Gupta
1 मिनट

DELHI: देश की राजधानी नई दिल्ली में आज सवेरे एक भीषण हादसा हो गया है. बच्चों से भरी एक स्कूल बस पलट गई है, जिसमें 6 बच्चे घायल हो गये हैं. घटना उत्तरी दिल्ली के नारायणा इलाके की है. 


बताया जा रहा है कि आज सुबह बच्चों को लेकर जा रही एक स्कूल बस की टक्कर डीटीसी की क्लस्टर बस से हो गई. टक्कर होने के बाद बस पलट गई. इस हादसे में बस में बैठे 6 स्कूली छात्र घायल हो गये हैं.


बस के पलटने के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया. बस में बैठे बच्चों के बीच चीख-पुकार मच गई. जिसके बाद मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने बच्चों को बस से बाहर निकाला और घायल छात्रों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया.