ब्रेकिंग
Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी

DTO से 80 हजार रुपए घूस ले रहा था DSP, दोनों को ACB की टीम ने किया गिरफ्तार

DESK: जिस विभाग के अधिकारी को घूसखोरों को पकड़ने की जिम्मेवारी मिली थी वह खुद ही रिश्वत ले रहा था. जिसके बाद उसके ही विभाग के अधिकारियों ने उसे रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्

DTO से 80 हजार रुपए घूस ले रहा था DSP, दोनों को ACB की टीम ने किया गिरफ्तार
Manish Kumar
2 मिनट

DESK: जिस विभाग के अधिकारी को घूसखोरों को पकड़ने की जिम्मेवारी मिली थी वह खुद ही रिश्वत ले रहा था. जिसके बाद उसके ही विभाग के अधिकारियों ने उसे रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार डीएसपी एसीबी विभाग में तैनात है. यह कार्रवाई सवाईमाधोपुर में हुई है.

80 हजार रुपए ले रहा था रिश्वत

गिरफ्तारी के बारे में बताया जा रहा है कि एंटी करप्शन डे पर एसीबी का डीएसपी 80 हजार रुपए ले रहा था. पकड़ा गया अधिकारी भैरुंलाल मीणा डीएसपी है और उसके पास सवाईमाधोपुर में एसीबी के चौकी प्रभारी की जिम्मेदारी मिली थी. दो साल के बाद वह रिटायर्ड होने वाला थे. अफसरों को ट्रैप की कार्रवाई नहीं करने का आश्वासन देकर मंथली के तौर पर उनसे रिश्वत वसूल करता है. यह रकम वह अपने ऑफिस में ही लेता था. 

डीटीओ से ले रहा था रिश्वत

डीएसपी सवाईमाधोपुर का जिला परिवहन अधिकारी महेशचंद से पैसा ले रहा था. यह पैसा उसके पास मंथली पहुंचता था. इस दौरान जिला परिवहन अधिकारी को भी रिश्वत देने के आरोप में एसीबी ने गिरफ्तार कर लिया. दोनों की घरों को छापेमारी हुई. भरोसा देता था कि वह किसी के खिलाफ कार्रवाई नहीं करेगा. बस उसको समय पर फिक्स मंथली पहुंच जानी चाहिए. दोनों की गिरफ्तारी के बाद हड़कंप मच गया है.


टैग्स