ब्रेकिंग
निगरानी की गिरफ्त में आया बिहार का भ्रष्ट जूनियर इंजीनियर, 1.45 लाख रिश्वत लेते रंगेहाथ अरेस्टवायरल वीडियो केस में अनंत सिंह को राहत नहीं, गिरफ्तारी पर रोक लगाने से कोर्ट का इनकारबिहार में तीन साल की मासूम की हत्या से सनसनी, भूसे से मिला सड़ा-गला शवNEET UG परीक्षा में बड़ा बदलाव: अगले साल से CBT मोड में होगा एग्जाम, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का एलानNEET पेपर लीक पर सरकार का सख्त रुख: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान बोले- दोषियों को पाताल से भी ढूंढ निकालेंगेनिगरानी की गिरफ्त में आया बिहार का भ्रष्ट जूनियर इंजीनियर, 1.45 लाख रिश्वत लेते रंगेहाथ अरेस्टवायरल वीडियो केस में अनंत सिंह को राहत नहीं, गिरफ्तारी पर रोक लगाने से कोर्ट का इनकारबिहार में तीन साल की मासूम की हत्या से सनसनी, भूसे से मिला सड़ा-गला शवNEET UG परीक्षा में बड़ा बदलाव: अगले साल से CBT मोड में होगा एग्जाम, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का एलानNEET पेपर लीक पर सरकार का सख्त रुख: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान बोले- दोषियों को पाताल से भी ढूंढ निकालेंगे

इंदिरा गांधी पर दिये संजय राउत के बयान से बवाल, कांग्रेस ने मांगा सबूत तो BJP ने कहा 'कांग्रेस-अंडरवर्ल्ड का है पुराना रिश्ता'

MUMBAI: पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी पर दिये शिवसेना प्रवक्ता संजय राउत के बयान से बवाल मच गया है. संजय राउत ने दावा किया है कि इंदिरा गांधी मुंबई के पायधुनी इलाके में अंडर

FirstBihar
Khushboo Gupta
2 मिनट

MUMBAI: पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी पर दिये शिवसेना प्रवक्ता संजय राउत के बयान से बवाल मच गया है. संजय राउत ने दावा किया है कि इंदिरा गांधी मुंबई के पायधुनी इलाके में अंडरवर्ल्ड डॉन करीम लाला से मिलने जाती थीं. संजय राउत के इसी बयान पर सियासी घमासान मच गया है.


कांग्रेस ने संजय राउत से सबूत मांगे हैं तो वहीं बीजेपी भी इस डिबेट में कूद पड़ी है. बीजेपी ने इसकी सीबीआई जांच की मांग की है साथ ही आरोप लगाते हुए कहा है कि अंडरवर्ल्ड और कांग्रेस का पुराना रिश्ता है. कांग्रेस प्रवक्ता चरण सिंह सापरा ने कहा है कि, ‘संजय राउत ने जो कहा है, वह उसका सबूत दें, हम इस बयान को सही नहीं मानते हैं..महाराष्ट्र में शिवसेना ने कांग्रेस के साथ मिलकर सरकार बनाई है.'


संजय राउत के बयान पर बीजेपी नेता आशीष सैलार ने कहा है कि, ‘संजय राउत ने जो कहा है, अगर वह सही है तो इसकी सीबीआई जांच होनी चाहिए. संजय राउत को अपने दावे पर सबूत भी पेश करना चाहिए और कांग्रेस को उनके इस बयान का खंडन भी करना चाहिए.' उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि अंडरवर्ल्ड और कांग्रेस का रिश्ता पुराना है. आपको बता दें कि मुंबई में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संजय राउत ने कहा था कि, ‘आज अंडरवर्ल्ड में चिंदीगिरी होती है. हमने अंडरवर्ल्ड का वो समय देखा है, जब डॉन हाजी मस्तान मंत्रालय पहुंचता था तो लोग उसके स्वागत में बाहर आकर खड़े हो जाते थे.’ उन्होंने कहा कि, 'देश की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांदी भी मुंबई के पहले डॉन करीम लाला से पायधुनी इलाके में मिलने जाती थीं. मैं वो शख्स हूं जिसने अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम को फटकार तक लगाई है.’


टैग्स

संबंधित खबरें