ब्रेकिंग
बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला: 10 कट्ठा जमीन के लिए सीने पर कुल्हाड़ी मारकर हत्या ✦मधुबनी गोलीकांड के बाद लापता ASI का अब तक सुराग नहीं, बलिराजगढ़ में शव मिलने से मचा हड़कंप✦RK सिन्हा के ब्रह्मभोज में जुटे दिग्गज नेता, सम्राट चौधरी और प्रशांत किशोर की मुलाकात बनी चर्चा का विषय✦पटना में फूड सेफ्टी की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख रुपये का घी और आटा जब्त; कई दुकानों को बंद करने का निर्देश✦बिहार के सरकारी विद्यालयों में 2027 में कितने दिन रहेगी छुट्टी? रविवार की वजह से अवकाश में 9 दिनों की कमी, देखिए पूरी लिस्ट✦बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला: 10 कट्ठा जमीन के लिए सीने पर कुल्हाड़ी मारकर हत्या ✦मधुबनी गोलीकांड के बाद लापता ASI का अब तक सुराग नहीं, बलिराजगढ़ में शव मिलने से मचा हड़कंप✦RK सिन्हा के ब्रह्मभोज में जुटे दिग्गज नेता, सम्राट चौधरी और प्रशांत किशोर की मुलाकात बनी चर्चा का विषय✦पटना में फूड सेफ्टी की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख रुपये का घी और आटा जब्त; कई दुकानों को बंद करने का निर्देश✦बिहार के सरकारी विद्यालयों में 2027 में कितने दिन रहेगी छुट्टी? रविवार की वजह से अवकाश में 9 दिनों की कमी, देखिए पूरी लिस्ट

गैंगरेप पीड़िता ने मौत को लगाया गले, कार्रवाई नहीं होने से थी परेशान

BARABANKI: यूपी के बाराबंकी में गैंगरेप पीड़िता ने खुदकुशी कर ली है. बाराबंकी के जहांगीराबाद की रहने वाली एलएलबी की गैंगरेप पीड़ित छात्रा ने फांसी लगाकर जान दे दी है. गैंगरेप

FirstBihar
Khushboo Gupta
2 मिनट

BARABANKI: यूपी के बाराबंकी में गैंगरेप पीड़िता ने खुदकुशी कर ली है. बाराबंकी के जहांगीराबाद की रहने वाली एलएलबी की गैंगरेप पीड़ित छात्रा ने फांसी लगाकर जान दे दी है. गैंगरेप के आरोपियों पर कार्रवाई नहीं होने से दुखी पीड़िता ने सुसाइड कर लिया है.


पीड़िता के परिवार वालों ने बताया कि दुष्कर्म के आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने से छात्रा बेहद परेशान थी. एलएलबी छात्रा ने लेखपाल समेत दो लोगों पर गैंगरेप का आरोप लगाया था. इस मामले में पिछले साल 2 सितंबर को केस भी दर्ज कराया गया था, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की. इससे परेशान होकर दुष्कर्म पीड़िता ने फांसी लगाकर जान दे दी. 


टिकैतनगर क्षेत्र की रहने वाली 22 साल की लड़की जहांगीराबाद के एक गांव में अपनी मौसी के घर रहकर एलएलबी की पढ़ाई कर रही थी. बताया जा रहा है कि दोषियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने से वो डिप्रेशन में चली गई थी. मंगलवार सुबह छात्रा को उसकी मौसी उठाने गई तो कमरे का दरवाजा नहीं खुला. फिर जब परिवार वालों ने दरवाजा तोड़ा तब लड़की का शव फंदे से लटका मिला. वहीं इस घटना के बाद एसपी ने जांच के आदेश दे दिये हैं.