ब्रेकिंग
बिहार में फिर बाढ़ का खतरा! वाल्मीकिनगर बराज से 3.24 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया✦जमुई की नाबालिग पीड़िता की तस्वीर सार्वजनिक करने का आरोप, मीसा भारती के खिलाफ थाने में आवेदन✦जनप्रतिनिधियों का फोन नहीं उठाते हैं अधिकारी, भाजपा सांसद का बड़ा बयान, कहा..जिनके हाथ में तबादले की ताकत केवल उन्हीं का कॉल करते हैं रिसीव✦बिहार में बेटियों से बदसलूकी का दौर जारी: आरा में चलती ऑटो में छात्रा से छेड़खानी, बचने के लिए सड़क पर कूदी✦उत्तराखंड में मौसम खराब, चारधाम यात्रा दो दिन के लिए स्थगित, कई जिलों में रेड अलर्ट ✦बिहार में फिर बाढ़ का खतरा! वाल्मीकिनगर बराज से 3.24 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया✦जमुई की नाबालिग पीड़िता की तस्वीर सार्वजनिक करने का आरोप, मीसा भारती के खिलाफ थाने में आवेदन✦जनप्रतिनिधियों का फोन नहीं उठाते हैं अधिकारी, भाजपा सांसद का बड़ा बयान, कहा..जिनके हाथ में तबादले की ताकत केवल उन्हीं का कॉल करते हैं रिसीव✦बिहार में बेटियों से बदसलूकी का दौर जारी: आरा में चलती ऑटो में छात्रा से छेड़खानी, बचने के लिए सड़क पर कूदी✦उत्तराखंड में मौसम खराब, चारधाम यात्रा दो दिन के लिए स्थगित, कई जिलों में रेड अलर्ट

संसद की सुरक्षा में चूक मामला: लोकसभा-राज्यसभा में भारी हंगामा, सदन की कार्यवाही में बाधा डालने पर 15 सांसद सस्पेंड

DELHI: 13 दिसंबर को संसद की सुरक्षा में हुई चूक को लेकर गुरुवार को संसद की दोनों ही सदनों में जोरदार हंगामा हुआ। सुरक्षा में चूक को मुद्दा बनाकर विपक्ष सरकार को घेरने की कोशिश कर र

संसद की सुरक्षा में चूक मामला: लोकसभा-राज्यसभा में भारी हंगामा, सदन की कार्यवाही में बाधा डालने पर 15 सांसद सस्पेंड
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DELHI: 13 दिसंबर को संसद की सुरक्षा में हुई चूक को लेकर गुरुवार को संसद की दोनों ही सदनों में जोरदार हंगामा हुआ। सुरक्षा में चूक को मुद्दा बनाकर विपक्ष सरकार को घेरने की कोशिश कर रहा था। सांसदों को बार बार मना करने के बाद जब वे शांत नहीं हुए तो संसद की दोनों ही सदनों के 15 सांसदों को बाकी बचे शीतकालीन सत्र के लिए निलंबित कर दिया गया।


दरअसल, 13 दिसंबर को लोकसभा में सदन की कार्यवाही के बीच सुरक्षा में बड़ी चूक हुई थी। दो संदिग्ध दर्शक दीर्घा से कूचकर सांसदों के बीच पहुंच गए थे और पीले रंग का धूआं फैला दिया था। जिसके बाद सदन के अंदर अफरा-तफरी मच गई थी। गुरुवार को जैसे ही सदन की कार्यवाही शुरू हुई विपक्ष के सदस्य सुरक्षा में चूक को मुद्दा बनाकर हंगामा करने लगे। सबसे पहले राज्यसभा में टीएमसी सांसद के निलंबन की कार्रवाई हुई। इसके बाद दोनों ही सदनों की कार्यवाही को स्थगित कर दिया गया।


भोजनावकाश के बाद जैसे ही सदन की कार्यवाही शुरू हुई विपक्षी सदस्य हंगामा करने लगे। लोकसभा स्पीकर के बार-बार रोकने के बावजूद विपक्षी सदस्य मानने को तैयार नहीं थे। जिसके बाद स्पीकर ने बड़ा एक्शन लेते हुए और 14 सासंदों को बाकी बचे सत्र के लिए निलंबित कर दिया। सभी 15 सांसदों पर सदन की कार्यवाही बाधित करने को लेकर निलंबन की कार्रवाई हुई है। स्पीकर की इस कार्रवाई से विपक्षी सांसदों में गहरा रोष है।


निलंबित किए गए सांसदों में टी एन प्रतापन, हिबी इडेन, जोतिमणि, रम्या हरिदास, डीन कुरियाकोस, बेनी बेहनन (कांग्रेस), मोहम्मद जावेद (कांग्रेस), पी आर नटराजन (सीपीआईएम), कनिमोझी (डीएमके), वीके श्रीकंदन (कांग्रेस), के सुब्रमण्यम, एसआर पार्थिबन (डीएमके), एस वेंकटेशन (सीपीआईएम) और मनिकम टैगोर (कांग्रेस) और राज्यसभा के टीएमसी सांसद डेरेक ओब्रायन शामिल हैं।