ब्रेकिंग
नाला निर्माण में लापरवाही बनी जानलेवा, सड़क पर बिखरे पत्थरों से नाले में गिरा युवक; सीने में घुसा डेढ़ फीट लंबा सरियासम्राट कैबिनेट की बैठक खत्म, 10 एजेंडों पर लगी मुहर; B.Ed. कॉलेजों, कुशल युवा कार्यक्रम और ग्रीनफील्ड टाउनशिप पर बड़े फैसलेभागलपुर-मधेपुरा महासेतु पर खत्म होने वाला है इंतजार, 98.7% काम पूरा; जानिए कब शुरू होगा आवागमनबिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: कुशल युवा कार्यक्रम 2030-31 तक विस्तारित, AI और ड्रोन समेत नए कौशलों की ट्रेनिंगबिहार में PM किसान सम्मान निधि के लाभुकों पर संकट, लाखों किसानों को नहीं मिलेगा योजना का लाभ; जानें क्या है वजहनाला निर्माण में लापरवाही बनी जानलेवा, सड़क पर बिखरे पत्थरों से नाले में गिरा युवक; सीने में घुसा डेढ़ फीट लंबा सरियासम्राट कैबिनेट की बैठक खत्म, 10 एजेंडों पर लगी मुहर; B.Ed. कॉलेजों, कुशल युवा कार्यक्रम और ग्रीनफील्ड टाउनशिप पर बड़े फैसलेभागलपुर-मधेपुरा महासेतु पर खत्म होने वाला है इंतजार, 98.7% काम पूरा; जानिए कब शुरू होगा आवागमनबिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: कुशल युवा कार्यक्रम 2030-31 तक विस्तारित, AI और ड्रोन समेत नए कौशलों की ट्रेनिंगबिहार में PM किसान सम्मान निधि के लाभुकों पर संकट, लाखों किसानों को नहीं मिलेगा योजना का लाभ; जानें क्या है वजह

भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के 7 लोगों की दर्दनाक मौत, ओवरटेक करने के दौरान हुआ हादसा

DESK: देशभर में गाड़ियों की तेज रफ्तार के कारण असमय ही लोग मौत के शिकार हो रहे हैं। ताजा मामला राजस्थान से सामने आया है, जहां भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के सात लोगों की दर्दन

भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के 7 लोगों की दर्दनाक मौत, ओवरटेक करने के दौरान हुआ हादसा
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DESK: देशभर में गाड़ियों की तेज रफ्तार के कारण असमय ही लोग मौत के शिकार हो रहे हैं। ताजा मामला राजस्थान से सामने आया है, जहां भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के सात लोगों की दर्दनाक मौत हो गई जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। तेज रफ्तार कार और ट्रोले की सीधी टक्कर में यह हादसा हुआ है। घटना हनुमानगढ़ जिले के नौरंगदेसर की है।


मृतकों में कार सवार 60 वर्षीय परमजीत कौर, उनके दो बेटे 36 वर्षीय रामपाल और 25 वर्षीय खुशविंद्र, रामपाल की 35 वर्षीय पत्नी रीमा, खुशविंद्र की 22 वर्षीय पत्नी परमजीत, 12 वर्षीय रीत शामिल हैं जबकि खुशविंद्र का पांच मनजीत शामिल हैं जबकि 14 वर्षीय आकाशदीप और मनराज घायल हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


बताया जा रहा है कि कार सवार लोग नोरंगदेसर गांव के पास ओवरटेक करते समय ट्रोले और कार के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखचे उड़ गए। इस हादसे के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई। घटना के बाद ट्रोला चालक मौके से फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।