ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

फ्लाइट में अपनी जगह पर नहीं बैठना चाहता था यात्री, नाराज एयर होस्टेस ने सीट से बांधा

मैनचेस्टर से रोड्स जा रही रायनएयर की फ्लाइट में एक यात्री ने शराब न मिलने पर एयर होस्टेस और क्रू के साथ हंगामा किया.

Ryanair passenger
© GOOGLE
Viveka Nand
3 मिनट

एयरलाइन से एक हैरान करने वाला मामला सामने है। मामला है, मैनचेस्टर से रोड्स जा रही रयानएयर की फ्लाइट की, जिसमें एक पैसेंजर एयर होस्टेस और केबिन क्रू पर अचानक चिल्लाने लगा क्योंकि एयरलाइन कर्मियों ने उसके पास से शराब की दो बोतलें जब्त कर लीं, और उसे शराब परोसने से मना कर दिया. इसके बाद लैंडिंग के दौरान उसने बैठने से इनकार कर दिया.

वहीं फ्लाइट में उस वाक्या के बाद वक्त हंगामा मच गया और मामला तब और गंभीर हो गया जब लैंडिंग के समय उस यात्री ने सीट पर बैठने से साफ इनकार कर दिया, जिससे पायलट को लैंडिंग प्रक्रिया रोकनी पड़ी और विमान को हवा में चक्कर लगवाना पड़ा।


क्या हुआ फ्लाइट में?

यात्री के पास से क्रू मेंबर्स ने शराब की दो बोतलें जब्त कर ली थीं और उसे स्पष्ट रूप से बताया गया था कि फ्लाइट के दौरान उसे शराब नहीं परोसी जाएगी। इससे नाराज़ होकर वह यात्री चिल्लाने और हंगामा करने लगा। जब लैंडिंग का समय आया, तो उसने सीट पर बैठने से इनकार कर दिया, जिससे विमान की लैंडिंग में बाधा उत्पन्न हो गई। इस स्थिति को काबू में करने के लिए केबिन क्रू ने उस यात्री को दो अतिरिक्त सीट बेल्ट की मदद से सीट पर बांध दिया। इसके बाद ही फ्लाइट की सुरक्षित लैंडिंग हो सकी।


वीडियो आया सामने

घटना का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें क्रू और अन्य यात्री हंगामा कर रहे व्यक्ति के चारों ओर इकट्ठे दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में एक केबिन क्रू मेंबर उस पर चिल्लाते हुए कहता है, "अब बैठ जाओ!" फ्लाइट स्टाफ ने इंटरकॉम पर यह भी घोषणा की थी कि जो भी यात्री ड्यूटी फ्री शराब उड़ान के दौरान पीते हुए पकड़ा जाएगा, उसे लैंडिंग के बाद पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


अन्य यात्रियों पर असर

न्यूयॉर्क पोस्ट के अनुसार, फ्लाइट में एक महिला यात्री ने बताया कि क्रू उनके पास आया और उनसे सीट बदलने का अनुरोध किया क्योंकि एक छोटी लड़की को उसके पिता के साथ फ्लाइट के अगले हिस्से में शिफ्ट करना था। पीछे के हिस्से में मौजूद उपद्रवी यात्री की हरकतों से यात्रियों को असुविधा हो रही थी।


लैंडिंग के बाद पुलिस कार्रवाई

फ्लाइट के रोड्स एयरपोर्ट पर लैंड करते ही वहां की पुलिस को मौके पर बुलाया गया और हंगामा करने वाले यात्री को विमान से उतार कर हिरासत में ले लिया गया। इस घटना ने फिर एक बार उड़ानों में शराब के सेवन और यात्रियों के व्यवहार को लेकर उठ रहे सवालों को हवा दे दी है।