ब्रेकिंग
बिहार में मौसम बिगाड़ सकता है आजादी के जश्न का मजा, स्वतंत्रता दिवस पर 18 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्टघूस लेने के मामले में सहरसा के पूर्व राजस्व कर्मचारी को 2 साल की सजा, निगरानी ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई कहीं ऐसा तो नहीं कि नीतीश कुमार जैसी दिमागी हालत.. डिप्टी सीएम पर क्या बोल गईं रोहिणी आचार्य? भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार का दो दिवसीय दौरा, बिहार से होगी ELC 2.0 की शुरुआत17 अगस्त को विधायक पद की शपथ लेंगे प्रशांत किशोर, बांकीपुर में बदलाव के नए दौर की शुरुआतबिहार में मौसम बिगाड़ सकता है आजादी के जश्न का मजा, स्वतंत्रता दिवस पर 18 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्टघूस लेने के मामले में सहरसा के पूर्व राजस्व कर्मचारी को 2 साल की सजा, निगरानी ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई कहीं ऐसा तो नहीं कि नीतीश कुमार जैसी दिमागी हालत.. डिप्टी सीएम पर क्या बोल गईं रोहिणी आचार्य? भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार का दो दिवसीय दौरा, बिहार से होगी ELC 2.0 की शुरुआत17 अगस्त को विधायक पद की शपथ लेंगे प्रशांत किशोर, बांकीपुर में बदलाव के नए दौर की शुरुआत

RRB दोपहर 1 बजे जारी करेगा ग्रुप D का आंसर-की, ऐसे करें चेक

DESK: रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा लेवल 1 पदों पर भर्ती को लेकर चल रही पीटी परीक्षा या सीबीटी का प्रोविजनल अंसार की आज यानी 14अक्टूबर 2022 को दोपहर 1 बजे जारी होने वाला है। आरआरबी द्वा

RRB दोपहर 1 बजे जारी करेगा ग्रुप D का आंसर-की, ऐसे करें चेक
First Bihar
2 मिनट

DESK: रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा लेवल 1 पदों पर भर्ती को लेकर चल रही पीटी परीक्षा या सीबीटी का प्रोविजनल अंसार की आज यानी 14अक्टूबर 2022 को दोपहर 1 बजे जारी होने वाला है। आरआरबी द्वारा ग्रुप डी सीबीटी परीक्षा का आंसर -की के साथ ही साथ रिस्पॉन्स शीट और एग्जाम के क्वेश्चन पेपर भी जारी किए जाएंगे। इन सभी को उम्मीदवार कुछ स्टेप को फॉलो करके आसानी से डाउनलोड कर सकेंगे।



मालुम हो कि, रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा 1.5 लाख पद के लिए लगभग 1.89 करोड़ उम्मीदवारों ने 17 अगस्त से लेकर 11 अक्टूबर 2022 तक 5 चरणों में आयोजित करवाया गया था। जिसके बाद इस परीक्षा के अंसार - की जारी किया जाएगा। उम्मीदवारों को अपना आंसर- की डाउनलोड करने के लिए अपने जोन के लिए आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। 



इसके उपरांत होम पेज पर ही दिए गए सम्बन्धित भर्ती (CEN RRC-01/2019) के लिंक पर क्लिक करना होगा। फिर नये पेज पर उम्मीदवारों को अपनी आंसर-की और रिस्पॉन्स शीट डाउनलोड से सम्बन्धित लिंक पर क्लिक करना होगा। इसके बाद नये पेज पर उम्मीदवार अपने विवरणों (अप्लीकेशन / रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्म-तिथि, आदि) को भरकर सबमिट करके लॉग-इन कर सकेंगे। लॉग-इन के बाद उम्मीदवार आंसर-की और अपनी रिस्पॉन्स शीट डाउनलोड कर सकेंगे। साथ ही, दिए गए लिंक से क्वेश्चन पेपर भी डाउनलोड कर सकेंगे।



वहीं, इस जारी आंसर - की पर आपत्ति दर्ज भी करवा सकते हैं, जिसके लिए अंतिम तारीख 19 अक्टूबर निर्धारित है। हालंकि,  इसके लिए हर सवाल पर 50 रुपए के शुल्क का भुगतान करना होगा।

टैग्स