ब्रेकिंग
अनंत सिंह को JDU ने निकाला, विधायकी रद्द करने की अनुशंसा✦बिहार में राशन कार्डधारकों के लिए विशेष ई-केवाईसी अभियान शुरू, PDS दुकानों पर मुफ्त होगा सत्यापन✦'बहुतो बार बुखार छूटा है.. बहुतो बार आया है, छोड़ा देंगे त ठीके रहेगा', अनंत सिंह का नीरज कुमार पर पलटवार✦खुर्दा महोत्सव में खेसारीलाल यादव ने मचाया धमाल, भोजपुरी गीतों पर रातभर झूमे लाखों दर्शक✦पटना में वाहन जांच के दौरान बड़ी कार्रवाई, 2 देसी कट्टा और 10 जिंदा कारतूस के साथ अपराधी गिरफ्तार✦अनंत सिंह को JDU ने निकाला, विधायकी रद्द करने की अनुशंसा✦बिहार में राशन कार्डधारकों के लिए विशेष ई-केवाईसी अभियान शुरू, PDS दुकानों पर मुफ्त होगा सत्यापन✦'बहुतो बार बुखार छूटा है.. बहुतो बार आया है, छोड़ा देंगे त ठीके रहेगा', अनंत सिंह का नीरज कुमार पर पलटवार✦खुर्दा महोत्सव में खेसारीलाल यादव ने मचाया धमाल, भोजपुरी गीतों पर रातभर झूमे लाखों दर्शक✦पटना में वाहन जांच के दौरान बड़ी कार्रवाई, 2 देसी कट्टा और 10 जिंदा कारतूस के साथ अपराधी गिरफ्तार

रिया ने सुशांत सिंह राजपूत के जीजा पर लगाया गंभीर आरोप, बोली..जांच को कर रहे प्रभावित

DESK: रिया चक्रवर्ती ने बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के जीजा पर गंभीर आरोप लगाया है. रिया ने कहा कि सुशांत के जीजा जो हरियाणा में एडीजी है वह जांच को प्रभावित करना चाहते

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

DESK:  रिया चक्रवर्ती ने बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के जीजा पर गंभीर आरोप लगाया है. रिया ने कहा कि सुशांत के जीजा जो हरियाणा में एडीजी है वह जांच को प्रभावित करना चाहते हैं. मेरे खिलाफ बयान देने के लिए कई लोगों को परेशान किया जा रहा है. 

दायर याचिका में लगाया आरोप

सुप्रीम कोर्ट में दायर याचिका में रिया चक्रवर्ती ने आरोप लाया है. रिया ने यह भी आरोप लगाया है कि सुशांत के दोस्त सिद्धार्थ पिठानी पर उनके खिलाफ बयान दिए जाने का दबाव बनाया जा रहा है. रिया ने दावा किया है कि इसको लेकर सिद्धार्थ ने मुंबई पुलिस को ईमेल कर इसकी जानकारी भी है. 

केस ट्रांसफर को लेकर की है याचिका

सुशांत सिंह राजपूत की गर्लफ्रेंड रह चुकी रिया पर जब सुशांत के पिता केके सिंह ने पटना में केस दर्ज कराया है. जिसके बाद बिहार की पुलिस मुंबई में रिया को तलाश रही है. रिया के कई ठिकानों पर बिहार पुलिस पहुंची, लेकिन वह फरार मिली. यही नहीं पुलिस सुशांत के बैंक से ट्रांसफर किए गए पैसे के बारे में भी अलग-अलग बैंक में जाकर जानकारी ले रही है. पटना में केस दर्ज होने के बाद रिया केस को पटना से मुंबई ट्रांसफर कराने के लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की है.