DESK: आजकल लोगों को ना जाने क्या हो गया है? रील बनाने का ऐसा नशा चढ़ा है कि लोग वायरल होने के लिए अजीबोगरीब हरकत कर रहे हैं। पिछले दिनों आपने देखा होगा कि कैसे दो महिला हाईवे के बीच सड़क पर लेटकर नागिन डांस कर रही थी, दोनों महिलाओं का वीडियो सोशल मीडियो पर खूब वायरल हुआ था, जिसे देखकर लोग भी हैरान रह गये। अभी एक बाइक सवार का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
जिसमें वो स्टंटबाजी करते करते बीच सड़क पर फेंका गया। वायरल यह वीडियो मध्य प्रदेश के रीवा का बताया जा रहा है। जहां सोशल मीडिया रील बनाने के चक्कर में बाइक से खतरनाक स्टंट करना युवक को भारी पड़ गया। रीवा-सीधी नेशनल हाईवे पर टनल के पास स्टंट करते समय अचानक बाइक से संतुलन ऐसा बिगड़ा कि युवक बीच सड़क पर गिरकर काफी दूर तक घसीटता चला गया। तभी पीछे से आ रहे बाइक सवार ने उसका वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। वही वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
रील के लिए जान जोखिम में डालने पर सवाल
रील और सोशल मीडिया पर लाइक्स-व्यूज हासिल करने के लिए सड़क पर इस तरह का खतरनाक स्टंट करना न सिर्फ बाइक सवार के लिए जोखिम भरा है, बल्कि सड़क से गुजर रहे दूसरे वाहन चालकों और राहगीरों की सुरक्षा के लिए भी खतरा पैदा कर सकता है। खासकर नेशनल हाईवे और टनल जैसे व्यस्त मार्गों पर इस तरह की लापरवाही गंभीर हादसे का कारण बन सकती है।
वायरल वीडियो के बाद सड़क सुरक्षा पर चर्चा
घटना का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोग सड़क पर इस तरह के स्टंट को लेकर सवाल उठा रहे हैं। यूजर्स का कहना है कि युवाओं को सोशल मीडिया पर कुछ सेकंड की रील और लाइक्स के लिए अपनी जान खतरे में नहीं डालनी चाहिए।
पुलिस की ओर से भी वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पालन करने और रील बनाने के लिए सड़क पर खतरनाक स्टंट से बचने की नसीहत दी गई है। सोशल मीडिया पर लोकप्रियता से ज्यादा जरूरी अपनी और दूसरों की सुरक्षा है। ऐसे में यह भी जरूरी है कि जगह-जगह सीसीटीवी लगाया जाए और ऐसे स्टंटबाजों की पहचान कर कड़ी कार्रवाई की जाए।





