ब्रेकिंग
बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला: 10 कट्ठा जमीन के लिए सीने पर कुल्हाड़ी मारकर हत्या ✦मधुबनी गोलीकांड के बाद लापता ASI का अब तक सुराग नहीं, बलिराजगढ़ में शव मिलने से मचा हड़कंप✦RK सिन्हा के ब्रह्मभोज में जुटे दिग्गज नेता, सम्राट चौधरी और प्रशांत किशोर की मुलाकात बनी चर्चा का विषय✦पटना में फूड सेफ्टी की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख रुपये का घी और आटा जब्त; कई दुकानों को बंद करने का निर्देश✦बिहार के सरकारी विद्यालयों में 2027 में कितने दिन रहेगी छुट्टी? रविवार की वजह से अवकाश में 9 दिनों की कमी, देखिए पूरी लिस्ट✦बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला: 10 कट्ठा जमीन के लिए सीने पर कुल्हाड़ी मारकर हत्या ✦मधुबनी गोलीकांड के बाद लापता ASI का अब तक सुराग नहीं, बलिराजगढ़ में शव मिलने से मचा हड़कंप✦RK सिन्हा के ब्रह्मभोज में जुटे दिग्गज नेता, सम्राट चौधरी और प्रशांत किशोर की मुलाकात बनी चर्चा का विषय✦पटना में फूड सेफ्टी की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख रुपये का घी और आटा जब्त; कई दुकानों को बंद करने का निर्देश✦बिहार के सरकारी विद्यालयों में 2027 में कितने दिन रहेगी छुट्टी? रविवार की वजह से अवकाश में 9 दिनों की कमी, देखिए पूरी लिस्ट

इसी हफ्ते होगी राम मंदिर ट्रस्ट की घोषणा, सुप्रीम कोर्ट की तरफ से तय समय सीमा के अंतिम 5 दिन बचे

DELHI : अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए सरकार की तरफ से बनाए जाने वाले राम मंदिर ट्रस्ट का ऐलान इसी हफ्ते कर दिया जाएगा। सुप्रीम कोर्ट ने राम मंदिर ट्रस्ट के गठन को लेकर

FirstBihar
Khushboo Gupta
2 मिनट

DELHI : अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए सरकार की तरफ से बनाए जाने वाले राम मंदिर ट्रस्ट का ऐलान इसी हफ्ते कर दिया जाएगा। सुप्रीम कोर्ट ने राम मंदिर ट्रस्ट के गठन को लेकर जो समय सीमा तय की है वह 5 दिनों के अंदर खत्म हो जाएगी। सरकार को इसके पहले ही ट्रस्ट का ऐलान कर देना है।


अयोध्या मामले पर 9 नवंबर को फैसला सुनाते हुए सुप्रीम कोर्ट ने सरकार के लिए यह गाइडलाइन जारी किया था कि वह तय समय सीमा के भीतर राम मंदिर ट्रस्ट की घोषणा करे। इस तथ्य के कंधे पर अयोध्या में राम मंदिर निर्माण की जिम्मेदारी होगी। गृह मंत्रालय को इस ट्रस्ट का गठन करना है जिसकी समय सीमा 9 फरवरी को खत्म हो रही है।


आपको बता दें कि केंद्र सरकार को पहले राम मंदिर ट्रस्ट के प्रस्ताव को कैबिनेट की बैठक में लाना होगा। कैबिनेट की बैठक में ट्रस्ट के संविधान का खाका और उसके सदस्यों की जानकारी जैसी अहम चीजें बतानी होंगी। इसके साथ ही इस ट्रस्ट में कौन-कौन सदस्य होंगे, यह कैसे काम करेगा, ये सभी चीजें कैबिनेट की बैठक में ही तय होंगी।



टैग्स